{"_id":"58ac1f824f1c1b1053b23d7f","slug":"2-2-mm-rainfall-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में 2.2 एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में 2.2 एमएम बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को सुबह हुई हल्की बारिश से एक बार फिर ठंड लौट आई है। बारिश को जहां दलहनी फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है, वहीं बागवानी और सब्जी उत्पादन के लिए भी इसे अच्छा माना जा रहा है। बारिश से जंगलों की आग पर थोड़ा राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि सुबह की बारिश के बाद दोपहर से मौसम खुलने लगा।
विज्ञापन
विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार 2.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। जिले में जनवरी में केवल 25 एमएम बारिश हुई जो कि इन दिनों बोई गई रबी की फसल के लिए नाकाफी साबित हो रही थी। बारिश नहीं होने से जहां फल और बागवानी के अलावा गेहूं, जौ, चना, मटर आदि की फसलों पर विपरीत असर पड़ रहा वहीं एक लाख से अधिक किसानों को अच्छी फसल नहीं होने का डर सता रहा है। हालांकि मंगलवार को थोड़ा बहुत बारिश के बाद खेतों में नमी जरूर आ गई है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17.5 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
फोटो- 21एएलएम01पी- अल्मोड़ा में बारिश के दौरान स्कूल को जाते बच्चे।