फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पेयजल व्यवस्था सुधारने को 29 करोड़ का प्रस्ताव अधर में

पेयजल व्यवस्था सुधारने को 29 करोड़ का प्रस्ताव अधर में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
पेयजल व्यवस्था सुधारने को 29 करोड़ का प्रस्ताव अधर में
अल्मोड़ा। शहर के आधे क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पेयजल निगम निर्माण शाखा द्वारा शासन को भेजे गए 29 करोड़ के आगणन को एक साल बाद भी मंजूरी नहीं मिल सकी है। इस धनराशि से मटेला में नए पेयजल ट्रीटमेंट प्लांट और मटेला से एनटीडी स्थित विक्टर मोहन जलाशय तक 14 इंच मोटी नई पेयजल लाइन बिछाई जानी है, परंतु आगणन को मंजूरी नहीं मिलने से योजना अधर में लटक गई है।
विज्ञापन


एनटीडी में विक्टर मोहन जोशी पार्क में आजादी से पूर्व का जलाशय था। पूर्व में नगर में पेयजल किल्लत होने पर शहर में इसी जलाशय से पानी की आपूर्ति की जाती थी। कोसी से शहर के लिए नई पेयजल लाइन बिछने पर यह जलाशय निष्प्रयोजय हो गया था।
विज्ञापन


एनटीडी, हीराडुंगरी समेत अन्य क्षेत्रों में जल संकट को देखते हुए इस जलाशय का जीर्णोद्धार किया गया। शासन से धनराशि स्वीकृत होने पर 1.9 करोड़ लागत से बना यह जलाशय तीन साल से निष्प्रयोज्य पड़ा है। चार हजार किलो लीटर क्षमता के इस जलाशय के लिए कोसी नदी से नई पेयजल लाइन बिछाई जानी है, ताकि शहर की एनटीडी, हीराडुगंरी, धारानौला, चीनाखान, जाखनदेवी, लक्ष्मेश्वर समेत अन्य क्षेत्रों की पेयजल समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल निगम निर्माण शाखा ने मटेला में नया ट्रीटमेंट प्लांट लगाने और मटेला से विक्टर मोहन जोशी जलाशय तक 14 इंच की मोटी छह किमी पेयजल लाइन बिछाने के लिए फरवरी 2018 में शासन को 29 करोड़ का आगणन भेजा था। जिस पर शासन स्तर से आपत्ति लगने के बाद पुन: संशोधित आगणन पहले अप्रैल और फिर जुलाई में शासन को भेजा गया है। विभाग के अधिशासी अभियंता केडी भट्ट ने बताया कि आगणन को अब तक मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed