फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   17 nomination papers sold for seven posts in SSJ campus

चुनावी दंगल : एसएसजे परिसर में सात पदों के लिए बिके 17 नामांकन पत्र

Fri, 03 Nov 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 03 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
17 nomination papers sold for seven posts in SSJ campus
  एसएसजे परिसर अल्मोड़ा। संवाद
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर और इससे संबद्ध महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के चुनावी रंग में रंग गए हैं। शुक्रवार को एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव के विभिन्न सात पदों के लिए कुल 17 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, उपसचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए दो-दो और छात्रा उपाध्यक्ष पद पर के लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे गए। नामांकन पत्र पांच नवंबर को जमा होंगे।
विज्ञापन


एसएसजे परिसर में लगभग सभी प्रमुख पदों पर छात्र संगठनों ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। संभावित प्रत्याशी रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। वहीं अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं को लुभाने का दौर शुरू हो गया है। अध्यक्ष और छात्रा उपाध्यक्ष पद एनएसयूआई, एबीवीपी के साथ एक स्थानीय संगठन के प्रत्याशी मैदान में होने इन पदों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। वहीं महासचिव पद दो स्थानीय संगठन के प्रत्याशियों के बीच टक्कर होगी। इसके साथ ही विवि प्रतिनिधि के पद पर एबीवीपी और एनएसयूआई के प्रत्याशी अपने-सामने हैं। सांस्कृतिक सचिव पद पर अब तक किसी भी संगठन ने दावेदारी नहीं की है। वहीं मतदाताओं ने फिलहाल चुप्पी साधी है। वे किसके सिर ताज सजाएंगे, यह तो सात नवंबर को होने वाले मतदान का परिणाम ही बताएगा। संवाद
विज्ञापन


द्वाराहाट में 17 नामांकन पत्रों की हुई खरीद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपसचिव, कोषाध्यक्ष, विवि प्रतिनिधि, संकाय प्रतिनिधि पद पर दो-दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। महासचिव पद के लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। प्राचार्य प्रो. धन सिंह कुंवर ने सभी प्रत्याशियों से शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है। इस मौके पर समिति सह संयोजक डॉ. अंजुम अली, सदस्य डॉ. उपासना शर्मा, डॉ. महेंद्र प्रसाद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed