फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   1.33 crore sanctioned for three Tuvbalon in Ranikhet

रानीखेत में तीन ट्यूवबैलों के लिए 1.33 करोड़ मंजूर

Wed, 29 Apr 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Wed, 29 Apr 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
1.33 crore sanctioned for three Tuvbalon in Ranikhet

नगर क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से तीन नए ट्यूबवैलों को मंजूरी मिली है। शासन ने 1.33 करोड़ रुपए मंजूर भी कर दिए हैं। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो, इसके लिए छावनी परिषद के उपाध्यक्ष और सभासदों ने निर्माणदायी संस्था जल संस्थान के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अधिशासी अभियंता ने शीघ्र निविदाएं लगाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


मालूम हो नगर क्षेत्र में छावनी परिषद की देवीढुंगा पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन योजना का पुनर्गठन नहीं होने के कारण आए दिन लाइन में व्यावधान रहता है। हालांकि गत वर्ष पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त हिस्सों को टल्लों के माध्यम से ठीक करने के प्रयास भी हुए थे, मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पुनर्गठन के लिए 85 लाख रुपए की घोषणा की है। कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष मोहन नेगी, सभासद संजय पंत, विनोद कुमार आदि ने जल संस्थान के अधिकारियों से मुलाकात कर शीघ्र कार्य शुरू करने को कहा।
विज्ञापन


ट्यूबवेल                    लागत
पुदीनापानी             34.16 लाख
कालू गधेरा              50.77 लाख
रानीझील                48.53 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed