बागी विधायक उमेश शर्मा ने पूर्व सीएम रावत पर लगाए गंभीर आरोप
- कांग्रेस के बागी विधायक ने पूर्व सीएम पर लगाया साजिश रचने का आरोप।
- सीएम बदलने के सवाल पर बोले अब इसके कोई मायने नहीं।
- कहा, मेरे खिलाफ साजिश रचकर कैंट भेजने की हो रही थी तैयारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के बागी विधायक उमेश शर्मा काऊ बृहस्पतिवार को मीडिया के सामने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उनके खिलाफ साजिश कर रहे थे, जो उन्हें कैंट से चुनाव लड़ाना चाहते थे।
सीएम पद के लिए हरीश रावत को बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब इसके कोई मायने नहीं है। कोई बदले न बदले अगली सरकार उनकी होगी। सरकार भाजपा या फिर कांग्रेस की होगी पूछे जाने पर वह चुप्पी साध गए। बोले कोर्ट का फैसला आने के बाद ही आगे की रणनीति तय होगी।
रायपुर से कांग्रेस के बागी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर आरोपों की झड़ी लगाई।
'विधायकों से कराई जा रही थी दलाली'
उन्होंने कहा कि विधायकों से दलाली कराई जा रही थी कौन सा अधिशासी अभियंता कहा तैनात होगा इसके लिए बोली लग रही थी। कहा कि पूर्व सीएम के आस-पास घूमने वाले कुछ लोगों की कार्यप्रणाली के चलते सुविधा पैदा की जा रही थी। इन लोगों की कार्यप्रणाली के बारे में प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सभी को अवगत कराया, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। विधायक ने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश कर मुझे कैंट विधानसभा क्षेत्र भेजने की तैयारी हो रही थी।
पूर्व मुख्यमंत्री से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी कहा कि कैंट पर ध्यान दो। कांग्रेस के बागी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि खनन से दस करोड़ रुपये हर रोज मिल रहा है, लेकिन इससे पहले यह पैसा कहा जा रहा था।
वहीं ठेकों पर शराब के ब्रांड नहीं मिल रहे थे। मुख्यमंत्री के आदेशों को ओवर रूल किया जा रहा था। सीएम विवेकाधीन कोष से किसी बीमार के लिए एक लाख रुपये मंजूर होते तो उसे मात्र पांच हजार रुपये मिल रहे थे।
बोले, 'पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने किया काम'
रायपुर में विकास कार्य पर कांग्रेस के बागी विधायक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रायपुर के लिए कुछ नहीं किया जो काम हुआ वह पूर्व सीएम विजय बहुुगुणा ने किया। विधायक ने कहा कि रायपुर में काम करने वाले अधिकारियों को इनाम के बदले उन्हें निलंबित किया गया।
पाप से भरा घड़ा फूट गया
विधायक ने कहा कि कांग्रेस के नौ बागी विधायकों ने पाप से भरे घड़े को फोड़ दिया। एक न एक दिन किसी को तो यह पहले करनी थी। बोले नौ विधायकों को बागी नहीं भाग्य वाला भागी कहो।
पीडीएफ का मंत्री रिश्तेदारों को ले आया दून
रायपुर विधायक ने कहा कि पीडीएफ का एक मंत्री अपने सारे रिश्तेदारों का तबादला कर उन्हें दून ले आया। जबकि हजारों कर्मचारी, अधिकारियों का कोई पूछने वाला नही है।
विधायक ने किया शक्ति प्रदर्शन
विधायक के आवास पर सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में उनके समर्थन पहुंचे। इसमें ब्लॉक प्रमुख बीना बहुगुणा सहित कई अन्य मौजूद रहे। अपने आवास पर समर्थकों को बुलाकर विधायक ने शक्ति प्रदर्शन किया।