{"_id":"570618174f1c1b627bc811d0","slug":"adarsh-school-have-four-rooms-for-700-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श विद्यालय: जहां चार कमरों में पढ़ रहे 700 छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श विद्यालय: जहां चार कमरों में पढ़ रहे 700 छात्र
ब्यूरो / अमर उजाला, त्यूनी
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने जीआईसी त्यूनी की दीवारों का रंग-रोगन कर आदर्श विद्यालय का तमगा तो दे दिया। लेकिन स्कूल की समस्याओं की टोह लेना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन
नए शिक्षण सत्र के तहत सोमवार से यहां पर भी कक्षाओं की शुरुआत हो गई। लेकिन रंग-रोगन होने से पहले पीछे की परतों को उधेड़ा जाए तो अब भी स्कूल में समस्याओं का अंबार है। शिक्षकों के 22 में से सात पद रिक्त पड़े हैं। स्कूल में कक्षा लगाने के लिए कमरों का भी अभाव है। वर्तमान में यहां महज चार कमरे है जबकि, छात्रों की संख्या 700 है।
विज्ञापन
ऐसे में चार कमरों में कैसे इतने छात्र पढ़ाई करते होंगे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके अलावा स्कूल में प्रयोगशाला भी नहीं है। आदित्य पंवार, ओम प्रकाश सिंह आदि का कहना है कि आदर्श विद्यालय के नाम पर विभाग ने अभी तक महज स्कूल का रंग-रोगन ही किया है। शिक्षकों के न होने के कारण अभिभावकों को मॉडल और गाइडों के सहारे पढ़ाई करनी पड़ती है। प्रधानाचार्य देव सिंह शाह का भी कहना है कि जरूरी संसाधनों के अभाव में स्कूल के संचालन में खासी दिक्कतें पेश आती हैं।
विज्ञापन
शिक्षकों के ये पद रिक्त
शिक्षक में हिंदी, भूगोल, रसायन प्रवक्ता के साथ ही एलटी इंग्लिश के दो, व्यायाम और गणित विषय के एक-एक पद रिक्त हैं।
धीरे-धीरे स्कूल में सभी सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। नई नियुक्तियां होते ही प्राथमिकता के आधार पर स्कूल में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। शीघ्र ही प्रयोगशाला और कक्षों का निर्माण किया जाएगा।
- आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक)