{"_id":"57132ecc4f1c1b840c10fbd1","slug":"acp-disadvantaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीपी लाभ से वंचित पांच सौ निगम कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीपी लाभ से वंचित पांच सौ निगम कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
money
नगर निगम के करीब पांच सौ कार्मिक सुनिश्चित कॅरियर पदोन्नति योजना के वित्तीय लाभ से वंचित हैं। इनमें कार्यरत व अवकाश प्राप्त कार्मिक दोनों ही शामिल हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के कार्मिक इन दिनों एसीपी को लेकर परेशान हैं। उन्हें इस मद की धनराशि नहीं मिली है। एसीपी मद में चार करोड़ रुपये के आसपास धनराशि है। नगर निगम की कमजोर वित्तीय हालत के कारण यह दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
बता दें एसीपी मद से निगम के पांच सौ कार्यरत व अवकाश प्राप्त कार्मिकों को राशि मिलनी है। एक किश्त को मिले लंबा समय बीत चुका है लेकिन दूसरी किश्त नहीं मिली है।
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परेशान
कई अवकाश प्राप्त अधिकारियों समेत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परेशान हैं। कार्मिकों का कहना है वे अधिकारियों से बातचीत कर चुके हैं, ज्ञापन भी दे चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
यह बात सही है कि सैकड़ों कार्मिक इस राशि से वंचित हैं। इस मामले को दिखवा रहा हूं। कुछ एक राशि शासन से व्यवस्था करने के लिए भी प्रयासरत रहा हूं। इसमें देरी हो रही है। हालांकि इसकी व्यवस्था नगर निगम को अपने स्तर से करनी है।
विनोद चमोली, मेयर
एस्योर्ड कॅरियर प्रमोशन स्कीम की एक किश्त कार्मिकों को दी जा चुकी है। दो किश्त जारी हो चुकी हैं। इसमें कई मानक तय हैं। सभी कार्मिकों को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है। हालांकि अधिकतर कार्मिक इसका फायदा ले लेते हैं। नगर निगम बोर्ड फंड से यह राशि दी जानी है। मेयर ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। जैसे ही धनराशि की व्यवस्था हो जाती है कार्मिकों की दिक्कत दूर हो जाएगी।
ओमप्रकाश पंत, वरिष्ठ वित्त अधिकारी नगर निगम