फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   accusation of rape on top officer of uttarakhand govt

आला अधिकारी पर रेप और अश्लील सीडी बनाने का आरोप

Sat, 23 Nov 2013 03:41 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Nov 2013 03:41 AM IST
विज्ञापन
accusation of rape on top officer of uttarakhand govt

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में 26 वर्षीय युवती ने उत्तराखंड सरकार के गृह विभाग के अपर सचिव स्तर के अधिकारी जेपी जोशी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि अधिकारी नौकरी का झांसा देकर दो साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। युवती ने अधिकारी पर अश्लील सीडी बनाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामले में देर रात जीरो एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड आर्डर) दीपक मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उत्तराखंड निवासी युवती ने इस तरह की शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि युवती के 164 के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे, उसके बाद इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, नाबालिग बेटी के साथ चार साल तक पिता करता रहा रेप


वहीं, दूसरी तरफ पूर्वी रेंज के संयुक्त आयुक्त संजय बेनीवाल का कहना था कि महिला की शिकायत मिली है और सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड की रहने वाली युवती ने शुक्रवार को पांडव नगर थाने पहुंचकर अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि वह दो साल पहले वह अपने एक परिचित के जरिए उक्त अधिकारी से मिली थी। उसके बाद वह अकसर उससे मिलने लगी।

पढ़ें, मुलायम के गढ़ में किशोरी से गैंगरेप, मौत की धमकी


उसने आरोप लगाया कि अधिकारी उसे नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद अकसर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसने आरोप लगाया कि उससे बाद वह उसकी अश्लील सीडी बनाए जाने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वह किसी तरह से दिल्ली आई और पांडव नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed