{"_id":"c273484fe64a9772b913a3a3eb00d8bf","slug":"father-raped-daughter-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी के साथ चार साल तक पिता करता रहा रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
नाबालिग बेटी के साथ चार साल तक पिता करता रहा रेप
अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 23 Nov 2013 04:14 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पीलीभीत शहर की पॉश कॉलोनी में रहने वाली 17 वषीय लड़की को घर में कैद रखकर पिता चार साल से उसके साथ बलात्कार करता आया। मारपीट और लोक लाज के भय से पहले तो लड़की खामोश रही लेकिन फिर उसने पड़ोसियों को अपनी व्यथा बताई भी तो कोई मदद को आगे नहीं आया।
विज्ञापन
अंतत: पूर्व जिला पंचायत सदस्य अल्का सिंह इस लड़की की मददगार बनी और वकील पति की मदद से उसको एसपी के समक्ष पेश कराया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने लड़की के पिता के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़की के मेडिकल परीक्षण में प्रथम दृष्ट्या दुराचार की बात सामने आई है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे एक लड़की पड़ोसियों के साथ पुलिस लाइंस स्थित एसपी दफ्तर पहुंची। उसने एसपी को तहरीर देकर बताया कि बड़ी बहन की शादी के कुछ समय बाद चार साल पहले मां की मौत हो गई थी। घर में उसके अलावा शराब के लती उसके पिता और विकलांग भाई ही हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, महिला ने मासूम के साथ किया आत्मदाह
मां का साया सिर से उठने के बाद से पिता ने उसे घर में बंधक बना लिया। वह चार साल से उसके साथ दुराचार करता आ रहा है। शुरू में उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। कई दिन तक भूखा भी रखा गया। शुक्रवार की सुबह भी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसने पड़ोसियों को अपने साथ हो रहे जुल्म के बारे में कई बार बताया, लेकिन कोई उसका साथ देने की हिम्मत नहीं जुटा सका। बात खुलने पर पिता ने उस मोहल्ले का मकान बेच दिया और पॉश कॉलोनी में आ गए। यहां भी उसकी ज्यादती जारी रही। यहां भी उसने कई लोगों को आपबीती बताई लेकिन साथ देने आगे आईं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अलका सिंह। वही कुछ अन्य महिलाओं के साथ उसे लेकर एसपी के समक्ष पेश हुईं थीं।
पढ़ें, किशोरी से गैंगरेप, वीडियो क्लिप बनाई
लड़की की बात सुनकर एसपी भी भौंचक रह गए। उन्होंने पीड़िता को पुलिस सुरक्षा में महिला थाने भेजा और रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। कोतवाली पुलिस ने लड़की की तहरीर पर उसके पिता के खिलाफ दुराचार और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। दुराचार का आरोपी पिता घर से गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लड़की महिला पुलिस के संरक्षण में है।