{"_id":"5707ca954f1c1b3065c810c9","slug":"700-teachers-will-appoint","type":"story","status":"publish","title_hn":" एलटी के पद पर 2700 शिक्षकों को मिलेगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी के पद पर 2700 शिक्षकों को मिलेगी नियुक्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Apr 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सहायक अध्यापक एलटी के पद पर 2700 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से 22 अप्रैल से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में काउंसलिंग शुरू की जाएगी। बता दें कुल 3089 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। दस फीसदी नियुक्ति का मामला हाईकोर्ट में है। जिस पर 11 अप्रैल को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
प्रदेश में फरवरी 2014 में सहायक अध्यापक एलटी के 3089 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। नियुक्ति विज्ञप्ति जारी होने के बाद उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से इसके लिए परीक्षा कराई गई लेकिन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को नौकरी में क्षैतिज आरक्षण के मसले पर कुछ अभ्यर्थियों की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम पर लगाई गई थी रोक
इस पर हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पूर्व में परीक्षा परिणाम पर रोक लगा दी थी। बाद में इस मामले में हाईकोर्ट ने दस फीसदी नियुक्तियों पर रोक लगाते हुए 90 फीसदी रिजल्ट जारी कर नियुक्ति के आदेश दिए।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने कहा कि 11 अप्रैल को मामले की सुनवाई होनी है। जिन पदों पर हाईकोर्ट ने रिजल्ट जारी करने के पूर्व में आदेश दिए थे उन पदों के लिए विभाग की ओर से 22 अप्रैल से काउंसलिंग की जाएगी।