{"_id":"5703e0ed4f1c1b6430c810d8","slug":"61-temporary-checkpoints-will-chardham-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा व्यवस्थाएं मजबूत, 61 अस्थाई चौकियां बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा व्यवस्थाएं मजबूत, 61 अस्थाई चौकियां बनेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Apr 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मई में प्रस्तावित चार धाम यात्रा मार्ग पर इस बार कुछ नई व्यवस्था की गई है। 61 अस्थाई पुलिस चौकियां खोलने के साथ हादसा प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ कमान संभालेगी।
विज्ञापन
पहली बार गंगा और अलकनंदा किनारे 21 ऐसे स्थान चिहिंत किए गए है, जहां डूबने से श्रद्धालुओं की मौत होती रही है। यहां पर राहत बचाव के लिए हर समय टीम मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने नौ मई को के दारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री और 11 मई को बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद बताया कि इस बार यात्रियों का जोखिम करने के लिए कुछ और बेहतर व्यवस्थाएं की गई है। यात्रा मार्ग पर 78 पुलिस स्टेशन, 138 रिपोटिंग चौकियों के साथ 61 और अस्थाई पुलिस चौकियां खोली जाएगी।
विज्ञापन
270 संभावित दुर्घटनास्थलों पर अगले 15 दिन में चेतावनी बोर्ड भी लगा दिए जाएंगे। पुलिस की 24 क्रेन के अलावा एसडीआरएफ के करीब 200 जवान यात्रा मार्ग पर मौजूद रहेंगे। पिछले साल के मुकाबले मौसम, एक्सीडेंट, डायवर्जन आदि की जानकारी देने के लिए एसएमएस सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाएगा।