फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Young Man Suicide after Son Murder in Lucknow Wrote in suicide note parents not giving share in land

बेटे की हत्या के बाद की खुदकुशी: सुसाइड नोट में लिखा- ताने सुन पत्नी ने दी थी जान, अब मैं भी चला, मां-बाप...

Tue, 09 May 2023 08:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 May 2023 08:39 AM IST
सार

लखनऊ में एक युवक ने बेटे की हत्या के बाद की खुदकुशी कर ली। उसने बेटी को भी मारने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि माता-पिता जमीन में हिस्सा नहीं दे रहे थे। मेरी पत्नी ने भी मां-बाप के तानों से परेशान होकर जान दी थी।

विज्ञापन
Young Man Suicide after Son Murder in Lucknow Wrote in suicide note parents not giving share in land
जांच करते डीसीपी दक्षिणी विनीत जायसवाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के अमेठी कस्बे के मुंशीगंज इलाके में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। एक पिता ने सो रहे छह साल के बेटे का तार से गला कसकर उसे मार दिया और फिर खुद फांसी लगा ली। इससे पहले जब उसकी आठ साल की बेटी भाई को बचाने का प्रयास कर रही थी तो उसकी भी गर्दन में तार लपेटकर कस दिया। गनीमत रही कि वह किसी तरह भाग निकली। पुलिस ने घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


मुंशीगंज निवासी विनोद यादव (43) प्राइवेट वाहन चलाता था। उसकी पत्नी राधा की मौत हो चुकी है। वह घर पर बेटे श्याम सुंदर व बेटी मानवी के साथ रहता था। रविवार रात खाना खाने के बाद तीनों सो गए। इंस्पेक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे विनोद उठा और सो रहे बेटे का गला केबल से कस दिया। तभी मानवी की नींद खुल गई। 
विज्ञापन


वह भाई को बचाने का प्रयास करने लगी तो उसकी गर्दन में भी तार लपेटकर कसने लगा। इस दौरान अचानक विनोद का हाथ छूटा तो मानवी भाग निकली। इसके बाद विनोद ने उसी केबल से फांसी लगा ली। मानवी जब चाचा व अन्य पड़ोसियों को बुलाकर लाई तो विनोद का शव फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताने सुन पत्नी ने दी जान, जमीन में हिस्सा नहीं दे रहे माता-पिता
डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि सुसाइड नोट में विनोद ने लिखा कि माता-पिता उसकी पत्नी राधा को ताने मारते थे। इस वजह से उसने 24 मई 2022 को ट्रेन से कटकर जान दे दी। फिर भी माता-पिता का रवैया नहीं सुधरा। वह जमीन में मेरा हिस्सा भी नहीं दे रहे हैं, इसलिए परिवार समेत आत्महत्या कर रहा हूं।

आरोप लगाया कि हिस्सा मांगने पर पिता व भाई अरविंद धमकी देते हैं। उधर, पिता का कहना है कि इस बार की फसल विनोद ने ही बोई थी। आरोप निराधार हैं। डीसीपी साउथ विनीत कुमार जायसवाल ने बताया कि घर की दीवार पर भी विनोद ने मां व भाई के जमीन का हिस्सा न देने की बात लिखी है।

नशे का आदी था विनोद, जुए में हारे 40 हजार
परिवारीजन व मोहल्लेवालों ने बताया कि शराब का लती विनोद अकसर विवाद करता था। वह जुआ भी खेलता था। रविवार को करीब 40 हजार रुपये हार गया था। इसके बाद उसने शराब के नशे में मां, भाई से जमीन में हिस्सा मांगा। इसकी भी आशंका है कि जुए में रकम हारने के बाद उसने वारदात की।

वहीं, जिस तरह से उसने घटना को अंजाम दिया उससे आशंका है कि वह साइको था। मासूम बेटे का गला कसने में भी उसके हाथ नहीं कांपे। सवाल यह भी है कि अगर वह माता-पिता व भाई से नाराज था तो खुद को नुकसान पहुंचाने के साथ अपने बच्चे को मौत के घाट क्यों उतारा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed