फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Yogi 2.0 UP Cabinet Women Minister List 2022 Baby Rani Maurya Gulab Devi Pratibha Shukla Rajni Tiwari Vijay Lakshmi Gautam

योगी कैबिनेट में नौ फीसदी महिलाएं: 52 मंत्रियों की सूची में सिर्फ पांच महिलाओं को जगह मिली, जानिए इनमें कौन-कौन शामिल है?

Sat, 26 Mar 2022 10:00 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 26 Mar 2022 10:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 52 मंत्रियों ने आज लखनऊ में शपथ ले ली। इसी के साथ योगीराज 2.0 का आगाज हो गया। 

विज्ञापन
Yogi 2.0 UP Cabinet Women Minister List 2022 Baby Rani Maurya Gulab Devi Pratibha Shukla Rajni Tiwari Vijay Lakshmi Gautam
योगी कैबिनेट में महिलाओं को मिली जगह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में इस बार भी पांच महिलाओं को शामिल किया गया है। कुल 52 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस लिहाज से महिलाओं का आंकड़ा देखा जाए तो ये केवल नौ फीसदी होता है। मंत्रिमंडल से ज्यादातर पुराने चेहरे गायब हैं। आइए जानते हैं योगी कैबिनेट में किन महिलाओं को जगह मिली है? 
विज्ञापन


बेबी रानी मौर्य (कैबिनेट मंत्री) : उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी बेबी रानी मौर्य को खास यूपी चुनाव के लिए वापस लाया गया था। बेबी रानी पश्चिमी और ब्रज क्षेत्र की बड़ी जाटव नेता मानी जाती हैं। आगरा ग्रामीण से जीतकर विधानसभा पहुंची। वह आगरा की मेयर और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रहीं। 1990 में भाजपा से जुड़ने वाली मौर्य ने संगठन में कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली। 
विज्ञापन


गुलाब देवी 'राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार)' : पश्चिमी यूपी में सत्ता विरोधी लहर के बावजूद जीतकर विधानसभा पहुंची गुलाब देवी को फिर से योगी कैबिनेट में जगह मिली है। गुलाब देवी योगी मंत्रिमंडल में पहले भी मंत्री रहीं। वह संभल जिले की आरक्षित सीट चंदौसी से विधायक हैं। उन्होंने सपा की विमलेश कुमारी को हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभा शुक्ला (राज्य मंत्री) : कानपुर देहात के अकबरपुर-रनिया से विधायक चुनी गईं प्रतिभा को राज्यमंत्री का पद मिला है। प्रतिभा शुक्ला 2017 में पहली बार विधायक बनीं थीं। भाजपा के साथ महिलाओं को जोड़ने में भी प्रतिभा की अहम भूमिका रही है। 61 साल की प्रतिभा परास्नातक हैं। उनके पास 4.64 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

रजनी तिवारी (राज्य मंत्री) : रजनी तिवारी हरदोई जिले की शाहाबाद विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गईं हैं। 47 साल की रजनी ने इस बार समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिफ को हराया है। रजनी के पास कुल 2.82 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 


विजय लक्ष्मी गौतम (राज्य मंत्री): 59 साल की विजय लक्ष्मी गौतम सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र से इस बार विधायक चुनी गई हैं। पहली बार में ही उन्हें योगी सरकार में राज्यमंत्री बना दिया गया। 1992 से राजनीति शुरू करने वाली विजय लक्ष्मी गौतम भाजपा महिला मोर्चा की देवरिया नगर की अध्यक्ष रही हैं। इसके अलावा भाजपा की नगर उपाध्यक्ष, जिला महिला मोर्चा की दो बार अध्यक्ष, भाजपा जिला मंत्री, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की मंत्री और भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed