फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   yasin bhatkal purvanchal

पूर्वांचल के आतंकियों का आका रहा है भटकल

Fri, 30 Aug 2013 02:15 AM IST
वाराणसी/ब्यूरो
वाराणसी/ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2013 02:15 AM IST
विज्ञापन
yasin bhatkal purvanchal

प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का सह संस्थापक यासीन भटकल पूर्वांचल के आतंकियों का आका रहा है।

विज्ञापन


यूपी में वाराणसी के शीतला घाट में हुए बम विस्फोट में इसका नाम सामने आया था। यासीन के साथ पकड़े गए असदुल्लाह उर्फ तबरेज के बारे में एटीएस दिल्ली स्थित बाटला हाउस मुठभेड़ के बाद से ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मुहैया करा रही थी।

शीतलाघाट पर सात दिसंबर 2010 को आतंकियों ने पत्थर के नीचे बम रखकर विस्फोट किया था। धमाके में एक साल की मासूम स्वस्तिका और मध्यप्रदेश से आई महिला फूल रानी की मौत हो गई थी और 40 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


घटना के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां भटकल की तलाश में थी। लोकसभा में भी शीतलाघाट का मुद्दा उठने पर सुरक्षा एजेंसियों की काफी किरकिरी हुई थी।

उस समय भी सुरक्षा एजेंसियां यासीन भटकल और रियाज भटकल के साथ आजमगढ़ से जुड़े आतंकियों पर शक जता रही थी।

एजेंसियों का मानना है कि भटकल बंधु पूर्वांचल से जुड़े आरिज उर्फ जुनैद, खालिद, साजिद उर्फ बड़ा साजिद असदुल्लाह उर्फ तबरेज, वासिक उर्फ विल्ला और डॉक्टर शहनवाज को किसी भी घटना को अंजाम देने के लिए आर्डर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें शहनवाज ने तबरेज के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी। बाटला हाउस मुठभेड़ के बाद से ही पूर्वाचल के आतंकियों के बारे एटीएस लगातार इनपुट दे रही थी। दिल्ली में बाटला हाउस से तबरेज भागने में सफल हो गया था।


यहां से भागने पर 11 आतंकी नेपाल में ही डेरा जमाए थे। एटीएस समेत अन्य एजेंसियों का दबाव बढ़ने पर आतंकी खाड़ी देशों की तरफ भाग निकले।

असदुल्लाह का एक माह पहले किया था पीछा
सुरक्षा एजेंसियां डाक्टर शहनवाज और असदुल्लाह की कॉल्स को काफी दिनों से सुन रही थी।

पिछले माह एटीएस ने तबरेज का बांग्लादेश की सीमा तक पीछा किया था लेकिन लखनऊ से काफी दूरी होने के कारण पुलिस टीम देर बाद वहां पहुंची। इस बीच आतंकी भागने में सफल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed