फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   wrong act with female athelets

मनचलों ने की महिला एथलीटों के साथ शर्मनाक करतूत

Thu, 11 Jul 2013 01:41 AM IST
सहारनपुर/ब्यूरो
सहारनपुर/ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2013 01:41 AM IST
विज्ञापन
wrong act with female athelets

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बिगडै़लों की शर्मनाक करतूत ने दुस्साहस की सीमा ही लांघ दी। शहर में क्रॉस कंट्री रनिंग की तैयारी कर रही एथलीट टीम को सरेराह घेरकर कार सवार पांच मनचलों ने महिला खिलाड़ियों से छेड़खानी की और विरोध करने पर हथियारों से हमला बोल दिया।

विज्ञापन


एक एथलीट पर तो कार ही चढ़ा दी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। बाद में खिलाड़ियों ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर कार को घेरा और तीन आरोपी पकड़े गए।

यह वाकया बुधवार सुबह उस वक्त हुआ, जब स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच संदीप कुमार एथलीटों को रेलवे कचहरी पुल पर क्रॉस कंट्री दौड़ की तैयारी करा रहे थे।

इस दौरान घंटाघर की ओर से आई वैगनआर कार में सवार पांच युवक महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ करते हुए कचहरी की ओर निकल गए। कुछ दूर जाकर युवकों ने कार बैक की और एक बार फिर महिला खिलाड़ियों को तंग करने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर पांचों युवकों ने कार से उतरकर डंडे और तलवारों से खिलाड़ियों पर हमला बोल दिया। घबराए एथलीटों में भगदड़ मच गई। युवक फिर कार में सवार हुए और एथलीट दिव्या पर गाड़ी चढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुरुष खिलाड़ियों ने प्रेमनगर निवासी इंद्रजीत को कार से खींच लिया और जमकर धुनाई की। बाद में स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी वरुण तथा आशीर्वाद कॉलोनी निवासी सावेज भी पकड़ा गया।


गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। दो आरोपी जीतू और दीपक गुर्जर बच निकल भागे। इस घटना में घायल हुई गंगोह के बीनपुर निवासी एथलीट दिव्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोच संदीप कुमार ने पांचों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed