{"_id":"50b41cdd9bda7bcb6bf61a4239deedd3","slug":"won-the-assembly-election-because-organization-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी नहीं संगठन की वजह से जीते चुनाव'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी नहीं संगठन की वजह से जीते चुनाव'
अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 22 Dec 2013 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत को विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने हिंदुत्व की जीत बताया है। कहा कि यह न तो संगठन की जीत है और न ही मोदी की, यह जीत देश के हिंदुओं की है।
विज्ञापन
भाजपा से खुद को अलग करते हुए कहा कि मैं भाजपा का प्रवक्ता नहीं हूं और न ही पार्टी और मोदी की वकालत करने आया हूं। मैं देश में हिंदुत्व स्थापित करना चाहता हूं। हमें यह प्रयास करना होगा कि देश में राजनीति करने वाले सभी दल हिंदू संस्कृति को मानने वाले बनें।
विज्ञापन
शुक्रवार रात टाउन हाल में पत्रकारों से से बातचीत के दौरान डा. तोगड़िया ने कहा कि देवयानी के मुद्दे पर पहली बार प्रधानमंत्री का रुख और जवाब संतोषजनक लगा। प्रधानमंत्री का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका पर दबाव बनाना जायज है।
विज्ञापन
उन्होंने अपील करते कहा कि जब तक अमेरिका देवयानी मामले में माफी नहीं मांगता और मुकदमा वापस नहीं लेता, तब तक हर भारतीय को अमेरिकी सामानों का बहिष्कार करना चाहिए। महंगाई के सवाल पर कहा कि महंगाई का मूल कारण जनसंख्या वृद्धि है। यदि जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण कर लिया जाए, तो महंगाई नियंत्रित हो सकती है।
राजनीतिक दलों की मुस्लिम परस्त राजनीति जनसंख्या को नियंत्रित करने में आड़े आ रही है। उन्होंने कहा कि बलिया आने का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं को हिंदू धर्म की रक्षा के लिए जागरूक करना है। वे भाजपा के सवालों पर पार्टी का पदाधिकारी नहीं होने की बात कह जवाब देने से कतराते रहे। उन्हेंने किसी भी राजनीतिक दल पर सीधे बोलने से परहेज किया।