फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   women coach hijacked

सेना के जवानों ने किया महिला कोच को हाईजैक

Sun, 19 May 2013 01:29 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sun, 19 May 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
women coach hijacked

सेना के जवानों ने दिल्ली से बरौनी जा रही वैशाली एक्सप्रेस (12524) के महिला कोच को हाईजैक कर लिया। उन्होंने दिल्ली में ही कोच के दरवाजे बंद कर लिए।

विज्ञापन


ठहराव वाले स्टेशन पर महिला यात्रियों और गार्ड ने कोच खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजे नहीं खोले। लखनऊ में गार्ड ने ट्रेन को आगे ले जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सूचना पर सेना के अधिकारी स्टेशन पर पहुंचे तब कोच खाली हो सका। इसके चलते ट्रेन करीब एक घंटे देर से रवाना हुई। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन लेट होने पर गार्ड अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैशाली एक्सप्रेस शुक्रवार रात दिल्ली से रवाना हुई। इस बीच, सेना के 50 से ज्यादा जवानों ने महिला कोच में कब्जा जमा लिया।

आने वाले सभी स्टेशनों पर महिलाओं व गार्ड ने कोच के दरवाजे खुलवाने की कोशिश की, लेकिन जवान नहीं माने। शनिवार सुबह 4:20 बजे ट्रेन लखनऊ जंक्शन पर पहुंची।

यहां गार्ड ने जवानों को उतारने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं उतरे। इस पर जीआरपी, आरपीएफ को जानकारी देने के साथ एडीजी कंट्रोल व रेलवे कंट्रोल को सूचित किया गया।

अंत में चारबाग स्टेशन स्थित सेना के मूवमेंट कंट्रोल ऑफिस को सूचना दी गई। आधे घंटे बाद सेना के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे तो कोच खाली हो सका। ट्रेन सुबह 5:22 बजे रवाना हो सकी।


वीडियोग्राफी पर उतरे जवान

मूवमेंट कंट्रोल ऑफिस (एमसीओ) की सूचना पर पहुंचे सैन्य अफसरों ने पहले जवानों को कोच खाली करने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। इस पर अधिकारियों ने विभागीय कार्रवाई की धमकी देते हुए जवानों की वीडियोग्राफी करवानी शुरू कर दी। यह देख कोच में सवार जवान अपनी गलती मानते हुए उतर गए और जनरल कोच में जाकर बैठ गए।

गलती किसी की, सजा किसी को
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने ट्रेन के उस गार्ड को ही निलंबित कर दिया, जिसने महिला कोच को खाली न कराने पर ट्रेन को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। जबकि दिल्ली से टुंडला, टुंडला से कानपुर और कानपुर से लखनऊ तक तीन गार्डों की ड्यूटी थी पर कोई कोच खाली नहीं करा सका था। अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन के विलंब से रवाना होने पर गार्ड अनिल कुमार पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed