फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   women beaten by police in aligarh protesting against rape

यूपी पुलिस ने महिलाओं-बच्चों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Thu, 18 Apr 2013 10:16 PM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 18 Apr 2013 10:16 PM IST
विज्ञापन
women beaten by police in aligarh protesting against rape

गुरुवार की सुबह नवरात्र की अष्टमी पर जहां कन्याओं को पूजने की तैयारी हो रही थी वहीं दूसरी ओर एक कन्या दरिंदगी का शिकार हो गई। थाना बन्ना देवी क्षेत्र में एक दलित बच्ची की निर्ममता से हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


घटना से उपजे आक्रोश को ठंडा कराने के बजाय पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठीचार्ज, आंसू गैस और रबर बुलेट छोड़ी।

महिलाओं और बच्चों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव किया। टकराव में सीओ, एसओ व आधा दर्जन पुलिस कर्मी सहित डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


डीआईजी ने भी माना कि इस घटना में महिलाओं, बच्चों और प्रदर्शनकारियों पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया गया।

एक कांस्टेबिल और पीएससी के एक हेड कांस्टेबिल को निलंबित कर दिया गया है। जबकि सीओ (द्वितीय) एके सिंह को लाइन हाजिर करते हुए कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पार्षद सहित तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें छुड़ाने के लिए भी थाने का घेराव व हंगामा हुआ।
 
बन्नादेवी क्षेत्र के लच्छिमपुर नगला कलार में रहने वाले एक दंपति के छह बच्चे हैं। बुधवार रात 6 वर्षीय बेटी पिता के साथ घर के दरवाजे पर गली में चारपाई पर सोयी थी।

रात 1.30 बजे पिता की आंख खुली तो बेटी चारपाई से गायब थी। तत्काल कंट्रोल रूम को खबर दी गई तो बन्नादेवी पुलिस 2 घंटे तलाश करने के बाद यह कहते हुए लौट गई कि अब सुबह थाने पर फोटो आदि लेकर आना।

इसके बाद सुबह करीब 5.30 बजे पास के एक प्लाट में लोगों ने बच्ची का शव पड़ा देखा तो खबर परिवार व पुलिस को दी गई। शव की हालत देख कर लग रहा था कि उसकी दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई है।
 
मौके पर पहुंची पुलिस ने विलाप कर रही महिलाओं के बीच से बच्ची के शव को उठाने का प्रयास किया तो महिलाओं ने विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने शव को कब्जे में लेते हुए बाईपास पर जाम लगा दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान सीओ द्वितीय मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करने के स्थान पर उनसे ही उलझ गए। इससे स्थिति और बिगड़ गई, प्रदर्शनकारी और आक्रोशित हो गए।


पुलिस ने भीड़ पर जमकर लाठीचार्ज किया। महिलाओं बच्चों सहित बच्ची के मां-बाप को भी पीटा। सीओ एके सिंह ने ईंट लेकर दौड़ती एक बुजुर्ग महिला को पीटते हुए धकिया दिया। पथराव में एसओ बन्ना देवी घायल हो गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed