फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Woman uses MMS scare in bid to get car from father

कलयुगी बेटीः बाप पर लगाया अश्लील MMS का इल्जाम

Tue, 25 Mar 2014 03:59 PM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
Woman uses MMS scare in bid to get car from father

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बेटी ने अपने पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और यह आरोप लगाया कि उसके पिता ने एक अश्लील क्लिप बनाई है। और उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस छानबीन में यह बात सामने आई कि बेटी अपने पति और खुद के लिए एक कार खरीदने के लिए अपने पिता को ब्लैकमेल कर रही थी।

बहुत खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर स्थानीय पुलिस के सामने यह बात आई कि बेटी ने पिता पर गलत आरोप लगाया है।

पिता की दुखद कहानी

Woman uses MMS scare in bid to get car from father

पीड़ित पिता सरकारी कर्मचारी हैं। उनके साथ-साथ बेटी ने दो और लोगों का नाम एफआईआर में दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस की बहुत खोजबीन के बाद भी किसी के खिलाफ एक भी सबूत सामने नहीं आया। बल्कि कुछ और पता चला।

पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता अपनी बेटी की शादी के खिलाफ थे। लेकिन फिर भी काफी लड़ाई-झगड़े के बाद वे आखिरकार बेटी की शादी के लिए मान गए और उन्होंने शादी में तोहफे के रूप में देने के लिए बेटी के नाम एक कार भी बुक करा ली।

लेकिन लड़के का परिवार इस बात पर अड़ गया कि कार लड़के के नाम पर होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी का खेल

Woman uses MMS scare in bid to get car from father

इसी के बाद शुरू हुआ असली खेल। कार के पीछे हुए इस विवाद में दोनों परिवारों ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़का और लड़की फरार हो गए। दोनों ने शादी कर ली। और परिवार के पास लौट आए।

लड़की के पिता ने शादी तो स्वीकार कर ली लेकिन कार देने की कोई बात नहीं की।

पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता ने जब कार देने की कोई बात नहीं की, तो पति-पत्नी ने मिलकर पिता के खिलाफ अश्लील क्लिप बनाने का फर्जी मामला दर्ज करवा दिया।

विज्ञापन

पिता को किया था गिरफ्तार

Woman uses MMS scare in bid to get car from father

पुलिस के मुताबिक एफआईआर में जितने लोगों का नाम था, सभी को गिरफ्तार करके मामले की छानबीन की गई थी। पुलिस के साइबर सेल ने सभी आरोपियों के कम्प्यूटरों और मोबाइल फोन्स को खंगाला था। लेकिन उनके खिलाफ ऐसा कोई भी सबूत नहीं मिला।

एफआईआर में बेटी ने यह आरोप लगाया था कि पिता ने प्रोफेशनल फोटोग्राफर की मदद से बेटी की अश्लील क्लिप और तस्वीरें बनाई हैं।

पुलिस ने कहा कि पिता को झूठे मामले में पिता को फंसाने पर पति-पत्नी को बख्शा नहीं जाएगा और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed