फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   woman supplied pistol to criminal in court premise

मौत का बदला लेने के लिए युवती ने ये क्या किया?

Fri, 01 Aug 2014 04:43 PM IST
अभिषेक शर्मा, दीपक शर्मा/अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, दीपक शर्मा/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 01 Aug 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
woman supplied pistol to criminal in court premise

याद कीजिए अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म डॉन को। फिल्म में जीनत अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए डॉन के गैंग में शामिल होती हैं।

विज्ञापन


कुछ इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी एक युवती ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए गुरुवार को एक कुख्यात बदमाश की अदालत में पेशी के दौरान फरार होने में मदद की।
विज्ञापन


बदमाश को तीन इंग्लिश पिस्टल मुहैया कराईं जिनकी मदद से बदमाश अदालत परिसर में पुलिस पर फायरिंग करता हुआ भाग गया। इसमें एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत परिसर में अपराधी को दिया पिस्टल

woman supplied pistol to criminal in court premise

जिले के कस्बा इगलास के गांव फतेला निवासी समीर उर्फ अरुण उर्फ अजय चौधरी नेशनल डिफेंस एकेडमी में चयनित हो गया था लेकिन अपने पुलिस इंस्पेक्टर पिता की हत्या के बाद जरायम की दुनिया में कूद गया। समीर उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा में सक्रिय रहा है।

गुरुवार को जिला जेल से पुलिस उसे अदालत में पेशी के लिए लाई थी। दोपहर में अचानक समीर पुलिस पर फायरिंग करता हुआ भाग गया। उसके साथ एक अन्य बंदी भी मौके का फायदा उठा कर भाग गया। इसी घटनाक्रम के दौरान अदालत परिसर में एक युवती बदहवास होकर भाग रही थी। कुछ शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ में इगलास की रहने वाली शोभा नाम की युवती ने कबूल किया कि दो साल पहले उसके भाई की हत्या हो गई। आरोपी अभी भी खुले आम घूम रहे है। पुलिस और अदालत से इंसाफ का इंतजार लंबा होता जा रहा है।

युवती ने बताया कि इन हालात में मुझे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए समीर से बेहतर कोई नहीं लगा। तय योजना के अनुसार अदालत परिसर की हवालात में खाने के दौरान मैंने ही समीर को तीन इंग्लिश पिस्टल उपलब्ध कराईं। इनकी सहायता से ही वह फायरिंग करता हुआ फरार हो गया। इस घटना में सिपाही सतीश घायल हो गया है। बदमाशों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed