{"_id":"ac63e844-728a-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"woman-raped-by-two-men-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में आई महिला से स्कूल में गैंगरेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में आई महिला से स्कूल में गैंगरेप
सहारनपुर/ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आई एक महिला को बंधक बनाकर उससे गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूल के आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। मामला सहारनपुर जिले का है।
विज्ञापन
गागलहेड़ी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 40 वर्षीय उमा (परिवर्तित नाम) छह फरवरी को देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आई थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे उसकी रिश्तेदार उसे छोड़ने जा रही थी। तभी रास्ते में महेशरी खुर्द निवासी सोनू मिला, महिला ने उमा को बेहट अड्डे पर छोड़ने को कहा।
विज्ञापन
सोनू उमा को बेहट अड्डे ले जाने के बजाए मेहरबानी गांव के एक स्कूल में ले गया। वहां स्कूल के चौकीदार की मदद से महिला को कमरे में बंधक बनाकर दोनों ने रेप किया। रात करीब दस बजे उमा किसी तरह स्कूल से निकल कर गांव में एक व्यक्ति के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
उस परिवार के सदस्यों ने उमा को ग्राम प्रधान के घर पहुंचाया। प्रधान ने पुलिस और उमा के पति को जानकारी दी। शुक्रवार सुबह पुलिस और उमा के परिजन गांव पहुंचे। पुलिस ने सलेमपुर भूखड़ी निवासी स्कूल चौकीदार यामीन को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सोनू फरार है। पीड़िता के पुत्र ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।