फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   woman gangraped in up

पति ने घर से निकाला, मायके लौट रही पत्नी से गैंगरेप

Wed, 28 Aug 2013 12:01 AM IST
फर्रुखाबाद/ब्यूरो
फर्रुखाबाद/ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
woman gangraped in up

उत्तराखंड में पति द्वारा घर से निकाल दिए जाने पर मायके लौट रही महिला के साथ उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में टेंपो चालक समेत तीन अज्ञात दुराचारियों ने बलात्कार किया।

विज्ञापन


पीड़िता का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर तीनो आरोपियों को तलाश रही है।

उत्तराखंड के चंपावत जिले के भजनपुर, बनबसा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका मायका अलीगंज (एटा) में है। दो दिन पहले पति ने उसके दोनो बच्चों को अपने पास रख कर उसे घर से भगा दिया।
विज्ञापन


वह बस से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई। सोमवार भोर में वह फर्रुखाबाद बस स्टैंड पर उतरने के बाद अलीगंज के लिए बस का इंतजार कर रही थी।

तभी एक टेंपो चालक उसे ठिकाने तक छोड़ने का झांसा देकर रायपुर इलाके में सुनसान जगह पर ले गया। वहां दो अन्य युवक भी पहुंच गए। तीनों दुराचार के बाद उसे जानमाल की धमकी देते हुए बस अड्डे पर छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डे पर एक सिपाही की मदद से वह कर्नलगंज पुलिस चौकी पहुंची। चौकी के निकट एक टेंपो को देख कर वह चीख पड़ी। उसने ईंट मारकर टेंपो क्षतिग्रस्त कर दिया।

चौकी पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी तो वह रोते हुए दोबारा फर्रुखाबाद बस स्टैंड पहुंची। कुछ देर बाद कर्नलगंज चौकी प्रभारी त्रिभुवन सिंह बस अड्डे पहुंचे और महिला को दोबारा चौकी ले गए। पूछताछ के बाद चौकी प्रभारी ने आलाधिकारियों को घटना की सूचना दी।


कुछ देर बाद फर्रुखाबाद कोतवाली प्रभारी रूम सिंह यादव और फतेहगढ़ के एसएसआई जगदीश तिवारी महिला कांस्टेबल के साथ चौकी पहुंच गए।

पीड़िता का लोहिया महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। अज्ञात टेंपो चालक व दो अन्य के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed