फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   woman gangraped after panchayat orders in muzaffarnagar

पंचायत के फैसले के बाद युवती से हुआ गैंगरेप

Tue, 30 Jul 2013 03:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 30 Jul 2013 03:42 PM IST
विज्ञापन
woman gangraped after panchayat orders in muzaffarnagar

एक युवती को गांव का एक युवक लेकर फरार हो गया। पंचायत ने युवक की बहन की शादी युवती के भाई से कराने का फरमान सुना दिया। शादी के बाद युवती से उसके देवरों गैंगरेप किया। फिर उसे यह कह कर घर से भगा दिया कि अब उनका बदला पूरा हो गया।

विज्ञापन


मामला मुजफ्फरनगर के कमहेदा गांव का है। पीड़ित सबीना (परिवर्तित नाम) ने 27 जुलाई को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

गांव का युवक मोहम्मद अजीम ने 15 फरवरी 2013 को मोहम्मद शादाब की बहन गुलसिदा बानो को लेकर फरार हो गया। वह दिल्ली में एक सिविल ठेकेदार है।

इस घटना के बाद गांव की पंचायत ने अजीम की बहन सबीना का निकाह शादाब से कराने का फरमान सुना दिया। साथ ही शादाब के परिवार को हर्जाने के तौर पर 75 हजार रुपए देने की भी बात कही।
विज्ञापन


दोनों का निकाह भी हो गया लेकिन 20 जुलाई की तारीख सबीना के लिए मनहूस साबित हुई। उसके भाई की गलती की सजा उसे दी गई। शादाब और उसके भाइयों ने उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पंचायत ने कहा कि आंख के बदले आंख ही वास्तविक फैसला है। वहीं शादाब के घर वालों ने इस वारदात को बदले की कार्रवाई बताई।

सबीना ने पुलिस को बताया कि पंचायत के निकाह के फैसले से वह सहमत थी। क्योंकि अगर वह इससे इनकार कर देती तो गांव में खूनखराबा हो जाता।

उसने बताया कि जिस दिन वह निकाह कर ससुराल आई उसी दिन उसके देवर इरशाद और शाहजाद ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसके ससुर ने बताया कि इस तरह बदला लेने की बात पर ही शादाब निकाह के लिए राजी हुआ था।


सबीना के अनुसार, 26 मार्च को उसके भाई के खिलाफ शादाब के घरवालों ने मामला दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने अजीम और गुलसिदा को पकड़ लिया। लेकिन जब गुलसिदा ने मजिस्ट्रेट के सामने अपनी मर्जी से निकाह करने का बयान दिया तो दोनों को छोड़ दिया गया।

उसने बताया कि 21 जुलाई की सुबह वह शादाब के घर से जैसे तैसे भागने में सफल रही। फिर उसने 27 जुलाई को थाने में मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed