{"_id":"5bb3bea8-c63e-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"woman-cuts-off-husbands-penis","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन ने आधी रात काटा पति का गुप्तांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन ने आधी रात काटा पति का गुप्तांग
जमालपुर (मिर्जापुर)/ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2013 08:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवविवाहिता ने रात सोते समय धारदार हथियार से पति के गुप्तांग पर वार कर दिया।
विज्ञापन
इससे वह लहूलुहान हो गया और शोर मचाते हुए कमरे से भाग निकला।
शोर पर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य उसे थाने ले गए जहां पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर वाराणसी इलाज के लिए चले गए। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है।
गांव निवासी युवक की शादी तीन वर्ष पूर्व पास ही के एक गांव में हुई थी। युवक का गवना पंद्रह दिन पूर्व ही हुआ था। गवने के बाद 15 मई को नवविवाहिता दोबारा मायके चली गई थी।
विज्ञापन
ससुराल पक्ष के लोग जब उसकी विदाई कराने गए तो वह ससुराल आने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद मायके व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच सात दिन पूर्व गांव में पंचायत हुई।
विज्ञापन
इसमें 23 मई को युवती की विदाई करने की बात तय हुई। ससुराल आने के दो दिन बीतने पर शनिवार की रात नवदंपती अपने कमरे में सोने चले गए थे।
करीब आधी रात को युवक शोर मचाते हुए कमरे से बाहर निकला। शोर सुनते ही परिजनों की नींद खुल गई और वे युवक के पास पहुंचे। उसने बताया कि उसकी पत्नी ने उसके गुप्तांग पर किसी धारदार हथियार से वार किया है।
युवक की बात सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए और तत्काल उसको लेकर थाने पहुंच गए। जहां नवविवाहिता के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले को पंचायत के माध्यम से सुलझाने की बात कही।