{"_id":"828b5f5678a6abc809a08482d07df9a0","slug":"woman-beaten-in-up-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खंभे से बांध ढाया कहर, महिला को निर्वस्त्र कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खंभे से बांध ढाया कहर, महिला को निर्वस्त्र कर पीटा
लालगंज (प्रतापगढ़)/ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2013 08:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सराय संग्राम सिंह गांव में एक महिला को निर्वस्त्र कर खंभे से बांधकर उसे पीटा गया। ग्रामीण घंटों उस पर कहर ढाते रहे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को ग्रामीणों के चंगुल से आजाद कराया। पीड़िता की तहरीर पर 12 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सराय संग्राम सिंह गांव निवासी महिला के पति की करीब एक माह पूर्व संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। ग्रामीण पति की मौत का जिम्मेदार महिला को ठहराते हुए उस पर कहर बरपा रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह गांव की एक कथित महिला नेता समेत दर्जन भर लोगों ने उसे घर से मारपीट कर भगा दिया। उसे गांव लौटने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी शिकायत महिला ने कोतवाली में की।
पुलिस ने उसे घर जाकर रहने को कहा और छानबीन के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। शाम को महिला गांव पहुंची तो घर पर ताला बंद देख पड़ोसी प्रेमा देवी के घर रात बिताने के लिए रुक गई।
इसकी जानकारी कथित महिला नेता को हुई तो वह कई लोगों को साथ लेकर प्रेमा के घर पहुंची। महिला नेता के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने प्रेमा समेत दोनों महिलाओं को जमकर मारापीटा और गांव से बाहर निकाल दिया।
रात बगीचे में बिताने के बाद मंगलवार सुबह प्रेमा अपने घर चली गई। पीड़ित महिला भी अपने घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गई। यह देख महिला नेता और गांव के कुछ लोग उसके घर पहुंच गए।
उसे बाहर निकालकर निर्वस्त्र करने के बाद बिजली के खंभे से बांध दिया और लाठी, डंडों से जमकर मारापीटा। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और खंभे से बंधी महिला को आजाद कराकर कोतवाली ले गई।
महिला ने गांव की कथित महिला नेता समेत 12 लोगों को नामजद करते हुए 22 के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को परीक्षण के लिए सीएचसी पहुंचाया।
कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सीमा सरोज, नंगू विश्वकर्मा, ठेकसाइन, बन्नो, सुमन देवी, नीमर, राजकरन, रसुलाइन समेत 12 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इनके खिलाफ महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट और बलवा की धाराएं लगाई गईं हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।