फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   With the birth of cancer vaccine may take

अब बच्चे को जन्म के साथ ही लगेगा कैंसर का टीका

Thu, 28 Feb 2013 02:56 PM IST
मुरादाबाद/अभिषेक आनंद
मुरादाबाद/अभिषेक आनंद Updated Thu, 28 Feb 2013 02:56 PM IST
विज्ञापन
With the birth of cancer vaccine may take
अभी तक कैंसर के इलाज को लेकर ही चर्चा होती रही है, लेकिन अब इससे बचाव को लेकर भी बड़ी लड़ाई की तैयारी है। बच्चों को जन्म के साथ ही कैंसर का ‘सुरक्षा चक्र’ पहनाया जाएगा।
विज्ञापन


तीन साल पहले आई वैक्सीन के उत्साहजनक परिणाम मिलने के बाद कैंसर विशेषज्ञों ने इस मुहिम में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) को भी साथ लिया है। उम्मीद है आने वाले दो-तीन साल में इस वैक्सीन को आईएपी के वैक्सीनेशन कैलेंडर में शामिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कैंसर से बचाव के लिए सरवेरिक्स व ऐंजेरिक्स वैक्सीन उपलब्ध हैं। सरवेरिक्स महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाती है। इसे 11 से 14 वर्ष की उम्र से लगाया जा सकता है। हालांकि विशेषज्ञ इसे 40-45 साल तक लगाने की बात कह रहे हैं। ऐंजेरिक्स वैक्सीन लीवर कैंसर से बचाती है। इसे बच्चे के जन्म के साथ ही लगााता है। अभी ये वैक्सीन ऐच्छिक के तौर पर उपयोग की जा रही हैं। बाद में इसे वैक्सीनेशन कैलेंडर में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का दावा है कि इससे कैंसर की संभावनाएं अस्सी प्रतिशत तक कम हो रही हैं। इनकी कीमत दो से ढाई हजार के बीच है। इनका उत्पादन हिमाचल प्रदेश के सोलन व बंगलूरू में तीन कंपनियां कर रही हैं।


हम कैंसर से बचाव के लिए दोनों ही वैक्सीन की सलाह देते हैं। परिणाम अच्छे हैं। यदि इसको लेकर सही से जागरूकता आ जाए तो हम आने वाली पीढ़ी से कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैंञ
- डा. अजय अग्रवाल, सीनियर कैंसर सर्जन व अध्यक्ष, आईएमए मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed