फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Will modi's tirade after friday prayers

जुमे की नमाज के बाद मोदी का शंखनाद

Thu, 19 Dec 2013 11:30 AM IST
रोहित चतुर्वेदी, वाराणसी/अमर उजाला
रोहित चतुर्वेदी, वाराणसी/अमर उजाला Updated Thu, 19 Dec 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
Will modi's tirade after friday prayers

मंदिरों के शहर काशी में नरेंद्र मोदी हिंदू कार्ड खेलने से परहेज रखेंगे। लगता तो कुछ ऐसा ही है। क्योंकि भगवा रंग से सराबोर माहौल में सभा स्थल से अजान और तकरीर भी सुनाई देगी।

विज्ञापन


मोदी यहां 20 दिसंबर को मिर्जामुराद के खजुरी में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। जुमे की नमाज के बाद मोदी जनता से मुखातिब होंगे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुमाना सिद्दीकी ने रैली में 10 हजार से अधिक मुसलमानों के शामिल होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बंधु रैली स्थल पर ही जुमे की नमाज अदा करेंगे।
विज्ञापन


सिद्दीकी के अनुसार रैली स्थल पर नमाज की सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। वजू के लिए पानी के टैंकर और नमाज पढ़ाने के लिए इमाम की व्यवस्था है।

उन्होंने कहा कि मुसलमानों की नजर में मोदी की सोच अन्य भाजपा नेताओं से अलग है। वे सुशासन और विकास की बात करते हैं। उधर, मोर्चा के प्रदेश संयोजक हैदर अब्बास चांद ने कहा कि मोदी की रैली को लेकर बीते दस दिनों से मोर्चा के कार्यकर्ता अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन जुलूस, जनसंपर्क, रैली, मशाल जुलूस आदि में उमड़ी मुसलमानों की भीड़ से यह तो साफ हो गया है कि मोदी को लेकर मुसलमान भी कम क्रेजी नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को रैली के दौरान दोपहर 12.30 बजे सभा स्थल से नमाज के लिए अजान होगी। तकरीर के बाद नमाज पढ़ी जाएगी।

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोबीन ने कहा कि कांग्रेस और सपा ने हमेशा मुसलमानों को इस्तेमाल किया लेकिन इस बार मुसलमान किसी के बहकावे में नहीं आने वाला। यह सौ फीसदी सच है कि अब मुसलमानों को मोदी से कोई परहेज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed