{"_id":"2cab11d3f3a5a270f75ceb42ec2ffb50","slug":"will-help-women-zero","type":"story","status":"publish","title_hn":" यूपी पुलिस का 'जीरो' अब देगा महिलाओं को सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस का 'जीरो' अब देगा महिलाओं को सुरक्षा
रश्मि ओझा/गाजियाबाद
Updated Fri, 13 Dec 2013 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को नए साल पर शासन की ओर से ‘जीरो’ का तोहफा मिलने वाला है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन एक और हाईटेक इंतजाम करने वाला है।
विज्ञापन
वुमन हेल्पलाइन सेवा में अब ‘जीरो डायलिंग एसएमएस अलर्ट’ सेवा शुरू हो रही है। महिलाओं को यह सुविधा फरवरी के अंत या मार्च के शुरुआत में मिल जाएगी। जीरो का बटन कुछ सेकेंड तक दबाने से ‘इमिडियेट हेल्प मी’ का मैसेज कंट्रोल रूम पहुंच जाएगा और कैमरे वाले फोन में रिकार्डिंग शुरू हो जाएगी।
कंट्रोल रूम में मैसेज पहुंचते ही कंट्रोल रूम संबंधित थाने को मौके पर पहुंचने के लिए सूचित करेगा और महिला के पास पुलिस सहायता पहुंच जाएगी।
सेवा को पाने के लिए मोबाइल में एक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा, जिसके बाद जीरो डायलिंग सेवा शुरू हो जाएगी।
कैसे करेगा काम
जीरो डायलिंग बिना नेट कनेक्शन के सभी मोबाइल में काम करेगी। मोबाइल फोन में जीरो का बटन दबाते ही मोबाइल ऑटोमैटिक पुलिस के जीपीआरएस सिस्टम से कनेक्ट हो जाएगा। इसके बाद महिला की लोकेशन कंट्रोल रूम में मिल जाएगी।
विज्ञापन
स्विच ऑफ मोबाइल में भी करेगा काम
कुंवर राधवेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक मोबाइल ऑफ मोड में हो या ऑन मोड में ‘0 डायलिंग सेवा’ की सुविधा ली जा सकेगी। आपात स्थित में अगर अपराधी मोबाइल स्विच ऑफ भी कर दें तो भी यह काम करेगा। टच स्क्रीन मोबाइल स्विच ऑफ रहेगा तब उसका अन्य बटन काम करेगा। बटन दबाते ही पीड़िता का नंबर महिला हेल्पलाइन के कंट्रोल रूम के मॉनिटर पर ‘इमिडिएट हेल्प मी’ का मैसेज आ जाएगा। कैमरे वाले मोबाइल में जीरो का बटन दबाते ही वीडियो रिकार्डिंग भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन