फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   will catch murderers soon, says rehana's husband haji aleem

'पुलिस से बेहतर मेरा नेटवर्क, खुद पकड़ूंगा हत्यारा'

Sat, 12 Oct 2013 10:56 AM IST
अमर उजाला बुलंदशहर
अमर उजाला बुलंदशहर Updated Sat, 12 Oct 2013 10:56 AM IST
विज्ञापन
will catch murderers soon, says rehana's husband haji aleem

रेहाना हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस की मदद के लिए विधायक हाजी अलीम समर्थकों संग शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो गए। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उनसे बातचीत कर जांच में मदद मांगी थी।

विज्ञापन


अलीम ने कहा, "मैं रेहाना को बहुत चाहता था। उसकी मौत का मुझे सबसे ज्यादा गम है। वारदात के खुलासे की पुलिस से ज्यादा मुझे जल्दी है। मेरा नेटवर्क भी पुलिस से कम नहीं है। चार-पांच दिन के भीतर हत्यारोपियों का सुराग लग जाएगा।’
विज्ञापन


विधायक ने दोहराया, "रेहाना मेरे पहचानने वालों के लिए भी दरवाजा नहीं खोलती थी।" उन्होंने रेहाना से किसी तरह के विवाद या संबंधों में खटास की आशंका के भी खारिज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई ठोस सुराग नहीं
रेहाना हत्याकांड में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिले हैं। परिचित के हाथ होने के संकेत मिलने के बाद जांच टीम का पूरा ध्यान बसपा विधायक हाजी अलीम और उनके परिजनों पर है।

बताया गया है कि शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के दो अफसरों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से हाजी अलीम से संपर्क साधकर वार्ता की। दिल्ली पुलिस ने विधायक हाजी अलीम से जांच में सहयोग की मांग की।

हाजी अलीम ने सहमति भी दी और पुलिस के साथ चलने के लिए तैयार भी हो गए। शाम लगभग साढ़े पांच बजे 25 समर्थकों और परिजनों के साथ विधायक दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

करीबी और रिश्तेदारों की कॉल डिटेल खंगाली
वारदात के खुलासे के प्रयास में जुटी दिल्ली पुलिस पड़ताल में जुटी है। पुलिस न केवल रेहाना, हाजी अलीम बल्कि उनके परिजन और रिश्तेदारों की कॉल डिटेल भी खंगाल ली है। पुलिस ने सभी के मोबाइल की लोकेशन पर भी नजरें दौड़ाने शुरू कर दी हैं।


कैसे बन गया विधायक का पासपोर्ट?
दिल्ली पुलिस के सामने एक बात सबसे चौंकाने वाली सामने आई है कि जब विधायक के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे, तो उनका पासपोर्ट कैसे बन गया?

दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में भी पड़ताल शुरू कर दी है कि उनका पासपोर्ट किस आधार पर बनाया गया। हालांकि एसपी सिटी का कहना है कि उनसे पासपोर्ट के संबंध में कोई पूछताछ नहीं की गई और पासपोर्ट कई वर्ष पहले बना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed