फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   wife working for pradhan husband

यूपी: प्रधान जी मजदूर, उनके बदले पत्नी कर रहीं प्रधानी

Fri, 07 Mar 2014 09:10 PM IST
प्रदीप चौधरी/अमर उजाला, बिजनौर
प्रदीप चौधरी/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 07 Mar 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
wife working for pradhan husband

कोई आएगा और किस्मत बदल देगा, ऐसा कब तक सोचते रहेंगे, अब खुद ही उठना होगा तकदीर बदलने के लिए। आमतौर पर महिला प्रधान के सारे कार्य उनके पति करते हैं। ज्यादातर महिला प्रधान रबर स्टांप ही बनी रहती हैं, लेकिन बिजनौर जिले की गदनपुरा ग्राम पंचायत की ममता समाज में परिवर्तन की बयार बहा रही हैं।

विज्ञापन


ममता गांव प्रधान के सभी दायित्व पूरे करने में न केवल अपने मजदूर पति के लिए बैसाखी बनी, बल्कि क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की मिसाल भी कायम कर रही हैं।

जलीलपुर विकास खंड में ढाई हजार की आबादी और बारह सौ मतदाताओं वाली गदनपुरा पंचायत में गदनपुरा व राजपुर परसू दो गांव शामिल हैं। इस पंचायत में दलित मदनपाल प्रधान हैं। मदनपाल कम पढ़े-लिखे हैं और रंगाई पुताई आदि मजदूरी का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका पूरा दिन काम तलाशने और मजदूरी में ही बीत जाता है। भले ही यह अवैधानिक हो, लेकिन गांव में प्रधान का सारा कार्य पत्नी ममता ही संभाल रही हैं।
विज्ञापन

पति का हाथ बंटाने के लिए बढ़ी आगे

wife working for pradhan husband

ममता इंटरमीडिएट पास हैं। विकास कार्यों के प्रस्ताव सदस्यों की मीटिंग में ममता खुद पास कराती हैं। गांव में विकास कार्यों के लिए अफसरों से मिलना, गांव की साफ-सफाई, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान देना, स्कूल में शिक्षा व्यवस्था, बीपीएल परिवारों की समस्याओं समेत सभी कार्यों की जिम्मेदारी ममता बखूबी निभा रही हैं, जिसपर गांव में किसी को एतराज भी नहीं है। पूर्व प्रधान को भी इसमें कुछ गलत नहीं लगता है।

हालात ये हैं कि अपने विकास खंड में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी ममता का कहना है कि गांव के लोगों ने पति को प्रधान चुना है। पति परिवार के पालन-पोषण के लिए मजदूरी के लिए इधर-उधर रहते हैं। अगर वे घर पर बैठकर प्रधानी करेंगे तो गुजारा मुश्किल हो जाएगा, इसीलिए वे पति का हाथ बंटाने के लिए आगे बढ़ीं और अब सारे कार्य कर रही हैं।

गांव में दो बार प्रधान रहे वीरेंद्र सिंह का कहना है कि ममता प्रधान पद की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। ममता की लगन और कार्य को देखकर गांव में कोई भी असंतुष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed