{"_id":"9a1fd8da-86e6-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"wife-s-sister-name-also-included-for-service-of-jia-ul","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी को दिए नामों में जिया उल की साली का भी नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी को दिए नामों में जिया उल की साली का भी नाम
सलेमपुर (देवरिया)/ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद सीओ जियाउल हक की पत्नी परवीन की बहन फरहीन के नौकरी पर जिया के पिता शमशुल हक ने आपत्ति जताई है। बुधवार सुबह नौकरी के लिए नामों की लिस्ट एसडीएम को देते समय परवीन ने अपने ससुर की रजामंदी मांगी तो उन्होंने असहमति जता दी। परवीन ने लिस्ट में खुद की सहमति और ससुर की असहमति की बात लिखकर एसडीएम को दी।
जुआफर गांव में बुधवार सुबह करीब पौने दस बजे एसडीएम राजित राम प्रजापति पहुंचे। उन्होंने जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद से नौकरी के लिए नामों की लिस्ट मांगी। परवीन ने आठ नामों की लिस्ट तैयार की, जिसमें जिया की पत्नी परवीन, भाई सोहराब, साली फरहीन (परवीन की बहन), बहनोई इस्माइल पुत्र युसुफ कदियापुर मऊ, मुजीबुल निवासी भटनी, बहन रजिया और कनीजा, चचेरा भाई रुस्तम पुत्र निसार का शामिल हैं।
एसडीएम ने परवीन की दी हुई लिस्ट शमशुल हक को दिखाया तो उन्होंने परवीन की बहन फरहीन के नाम पर असहमति जताई। परवीन ने साफ किया कि खुद एसपी उमेश श्रीवास्तव ने उसकी बहन का नाम भेजने को कहा था।