{"_id":"f55ec926f0ad093a079d77dbaaa68fee","slug":"wife-raped-by-uncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! सगे चाचाओं से कराया पत्नी का रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक! सगे चाचाओं से कराया पत्नी का रेप
अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 15 Sep 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दुष्कर्म के बाद पंचायत के दबाव में पीड़ित किशोरी से निकाह करने वाले आरोपी पति ने शर्मनाक खेल खेला।
विज्ञापन
रंजिश निकालते हुए पत्नी की आपत्तिजनक फोटो अपने सगे चाचाओं को देते हुए दुष्कर्म करा डाला। बीमार होने पर पत्नी का इलाज भी नहीं कराया।
किशोरी जब मायके पहुंची तो उसने रोते बिलखते इसका खुलासा किया। परिजनों ने एसपी से मिलकर आरोपी पति और चाचाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित के पिता ने शनिवार को बताया कि गांव के ही एक युवक ने कुछ समय पूर्व उसकी किशोरी पुत्री से बलात्कार किया था।
मामला पंचों में जाने पर आरोपी युवक ने कानूनी कार्रवाई के डर से उसकी पुत्री से निकाह कर लिया था। आरोप है कि उसका दामाद उसकी पुत्री से रंजिश रखने लगा और धोखे से उसकी पुत्री की आपत्तिजनक फोटो खींचकर अपने हमउम्र चाचाओं को दे दी।
बाद में आरोपी पति के चाचाओं ने उसकी पुत्री को ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। यह सब उसके दामाद की साजिश के तहत हुआ। जब उसकी पुत्री बीमार रहने लगी तो उसका उपचार भी नहीं कराया।
विज्ञापन
इसका खुलासा तब हुआ, जब वह अपनी बीमार पुत्री को उपचार के लिए अपने यहां लाया। पीड़ित के खुलासे से पूरा परिवार और गांव हतप्रभ है। पीड़ित के पिता ने एसपी राजेश कृष्ण से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दंड दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
एसपी ने पीड़ित पक्ष को जांच के बाद न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।