{"_id":"e218e4e0-ce14-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"wife-gang-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को पेड़ से बांधा, लूट ली पत्नी की आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को पेड़ से बांधा, लूट ली पत्नी की आबरू
बिजनौर/ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के बिजनौर के धामपुर में पति को जंगल में मारपीट कर पेड़ से बांधकर नवविवाहिता से सात नशेड़ी युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना करीब तीन दिन पहले की बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला की हालत नाजुक बनी है। शर्मनाक पहलू यह है कि इस हैवानियत के बावजूद गांव में हुई पंचायत में पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
पूरे प्रकरण में परिजन चुप्पी साधे हैं। कोतवाल का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया था, जिसमें दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन पीड़ित पक्ष द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, सीओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नगर के एक मुहल्ले का युवक अपनी नवविवाहित पत्नी को खेत दिखाने जंगल में गया था, जहां पास ही के एक गांव के सात युवक सुल्फा व गांजा का सेवन कर रहे थे।
नशेड़ी युवकों ने एक युवती को एक युवक के साथ जंगल में देख दोनों को प्रेमी युगल समझ लिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
बताया गया कि युवकों ने पति को मारपीट कर पेड़ से बांध दिया और उसकी पत्नी से दुष्कर्म को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।
पति ने किसी तरह खुद को बंधनमुक्त किया। दुष्कर्म पीड़िता को नाजुक हालत में जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस शर्मनाक वाकये की चर्चा जब फैलनी शुरू हुई तो सनसनी फैल गई। बताया गया कि इस मामले में फैसले को लेकर एक गांव में पंचायत भी हुई।
सभी युवकों का गैर समुदाय का होना प्रकाश में आया है। दबाव के चलते जहां परिजन फिलहाल चुप्पी साधे हैं, वहीं पुलिस भी तहरीर न मिलने का कारण बताते हुए मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
कोतवाल गुरदीप सिंह ग्रेवाल का कहना है कि दो दिन पूर्व उनके संज्ञान में यह मामला आया था। इस मामले में उन्होंने आरोपी युवकों के गांव के दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
पूछताछ में सातों आरोपियों का नाम नहीं पत लग पाया। कोई नतीजा सामने न आने पर दोनों को छोड़ दिया गया। पीड़ित पक्ष ने भी इस संबंध में पुलिस को जानकारी नहीं दी है।
यदि परिजन तहरीर देते हैं तो पुलिस कार्रवाई करेगी। वहीं, सीओ हरेंद्र यादव का भी कहना है कि यदि कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई होगी।