फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   why there is delay in digging in daundiya kheda?

किले में खजाने तक पहुंचने में देरी की वजह क्या है?

Tue, 22 Oct 2013 12:14 PM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 22 Oct 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
why there is delay in digging in daundiya kheda?

पुरातत्व विभाग की खुदाई की रफ्तार अभी और कम होने की संभावना है। जैसे-जैसे किले के अंदर से ईंट और अन्य वस्तुएं मिलने लगेंगी, खुदाई धीमी होती जाएगी।

विज्ञापन


जमीन में मिलने वाली दीवारों के अगल-बगल पूरी सफाई से खुदाई कराई जा रहा है। जाहिर है इस काम में ठीक-ठाक समय लग सकता है।

किले की खुदाई शुरू होने के साथ ही एएसआई का सामना कंक्रीट से हो रहा है। नीचे दीवार भी दिखने लगी है। एएसआई अब इन दीवारों के संरक्षित करते हुए नीचे की ओर बढ़ेगी।
विज्ञापन


दीवार के आसपास यदि कोई और दीवार नहीं मिली तो खुदाई जारी रहेगी लेकिन यदि आसपास कोई और दीवार मिल गई तो एएसआई पहले इन दीवारों को चाकू, ब्रश आदि से साफ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई किसी भी अवशेष को नुकसान नहीं पहुंचने दे रही है। यदि टुकड़ों में कोई वस्तु मिल रही है तो उसे संरक्षित किया जा रहा है लेकिन यदि दीवार, फर्श मिलता है तो एएसआई उसी स्थान पर इसे संरक्षित कर दे रही है।


एएसआई के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनका काम विशेष प्रकार का होता है। जमीन के अंदर जो चीजें एएसआई को मिलती हैं वह एंटीक होती हैं। यानी वह अमूल्य होता है। इसलिए ऐसी चीजों को संरक्षित किया जाता है।

जेसीबी से खुदाई का यह है नुकसान
जेसीबी से किला परिसर की खुदाई से कुछ ही घंटों में किले के निचले स्तर पर पहुंचा जा सकता है लेकिन इससे यह कभी पता नहीं चल पाएगा कि जिस समय किला बना था उस समय की सभ्यता कैसी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed