{"_id":"6c90965205a2c9fb39ebdee1c67a1217","slug":"where-are-these-up-dreaded-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कहां गए यूपी के ये खूंखार आतंकी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कहां गए यूपी के ये खूंखार आतंकी?
अरीश रिज़वी
Updated Sun, 18 Aug 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब्दुल करीम उर्फ टुंडा की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता है, लेकिन प्रदेश और खासकर वेस्ट यूपी के कई खूंखार आतंकी अब भी अंडरग्राउंड हैं। 20 से ज्यादा भूमिगत चल रहे आतंकियों की पुलिस के पास कोई लोकेशन ही नहीं है।
विज्ञापन
हालात ये हैं कि जो आतंकी पुलिस रिकार्ड में लिस्टेड हैं अगर वे खुलेआम घूम भी रहे हों तो उन्हें पहचानना मुश्किल है, क्योंकि उनके जो फोटो हैं वह बहुत पुराने हैं। अब पहचान कराने वाले मुखबिर भी नहीं हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर और वेस्ट यूपी में आईएसआई एजेंट सक्रिय हैं, इसका खुलासा कई बार खुफिया विभाग की रिपोर्ट से हो चुका है। कुछ साल पहले एक बड़ी खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में 20 से ज्यादा आईएसआई एजेंटों के फरार चलने या भूमिगत होने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
ये एजेंट कभी भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। जो आतंकी गायब हैं, उनमें से ज्यादातर ट्रेनों और बसों में बम विस्फोट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। वर्ष 1996 में दिल्ली से मेरठ जा रही रोडवेज की बस में मोदीनगर में बम विस्फोट हुआ था।
विस्फोट में हरकत उल अंसार का नाम आया था। इस कांड में गिरफ्तार हुए अब्दुल मतीन ने मोहम्मद युसुफ उर्फ जुबैर उर्फ मैराजुद्दीन निवासी मेरठ नामक आतंकी का खुलासा किया। युसुफ आरडीएक्स सप्लाई करने में माहिर बताया गया।
उसका अभी तक पता नहीं चल सका। सूत्र बताते हैं कि 20 से ज्यादा ऐसे आतंकी हैं जिनमें ज्यादातर को पुलिस गिरफ्तार ही नहीं कर सकी है। जिन्हें गिरफ्तार किया गया वे जमानत और पैरोल पर छूटने के बाद से लापता हैं।
अंडर ग्राउंड चल रहे कुछ खूंखार आतंकी...
गायब आतंकी निवासी
1 हाफिज खलील मुजफ्फरनगर
2 शहजाद मुजफ्फरनगर
3 मोहम्मद हनीफ मुरादाबाद
4 सालार आगरा
5 मोहम्मद यासीन अलीगढ़
6 इरफान अहमद बहराइच
7 मोहम्मद तुफैल हरदोई
8 जिलानी गोरखपुर
9 अब्दुल खां मुंबई
(ये सभी आईएसआई, हरकत-उल-अंसार, हिज्ब-उल-मुजाहीदीन आदि आतंकी संगठनों से जुड़े हैं।)