फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   what is wrong if azam khan is frisked asks up minister

'तलाशी लेना आजम खान का अपमान नहीं'

Sat, 27 Apr 2013 11:06 PM IST
बुलंदशहर/एजेंसी/ब्यूरो
बुलंदशहर/एजेंसी/ब्यूरो Updated Sat, 27 Apr 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन
what is wrong if azam khan is frisked asks up minister

पार्टी रुख से अलग स्टैंड अपनाते हुए उत्तर प्रदेश के सौर ऊर्जा मंत्री देवेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि यदि अमेरिका के बोस्टन हवाई अड्डे पर कैबिनेट सहयोगी आजम खान की टटोल कर तलाशी ली गई तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने नगर विकास मंत्री की तलाशी लेने को अमेरिकी नियमों के तहत की गई कार्रवाई बताते हुए कहा कि उनके अलावा पहले भी कई हस्तियों की तलाशी ली जा चुकी है।
विज्ञापन


गुप्ता के रुख के विपरीत सपा इस मामले को लेकर अपनी नाराजगी जता रही है। पार्टी ने इस मुद्दे पर संसद में हंगामा किया और सरकार से अमेरिका को माफी मांगने के लिए दबाव बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने मंत्री के अपमान से नाराज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अपने लेक्चर को भी रद्द कर चुके हैं।

शनिवार को शहर में आए सौर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अमेरिका के एयरपोर्ट पर आजम की तलाशी लेना एक कानूनी प्रक्रिया थी। अमेरिका में सुरक्षा की दृष्टि से यह कार्यवाही की गई है।

इसमें अपमान वाली कोई बात नहीं है। इसके पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की भी इस तरह से तलाशी ली गई है।

बताया जा रहा है कि गुप्ता के इस बयान को लेकर लेकर सपा में बेचैनी है। मुख्यमंत्री के अमेरिका दौरे से वापस आने पर उन पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

इस दौरान गुप्ता ने कुछ और विवादास्पद बयान भी दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी सपा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट और ईओ के खिलाफ एक विशाल रैली निकालें तो दावा है कि सिटी मजिस्ट्रेट क्या डीएम, एसएसपी तक का तबादला हो सकता है।


पत्रकार वार्ता में तो उन्होंने यहां तक कह दिया कि हमारे जिलाध्यक्ष में इतनी पावर है कि वह किसी का भी ‘एक मिनट’ में ट्रांसफर करा सकते हैं और वह तो ट्रांसफर कराने में ‘एक सेकेंड’ भी नहीं लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed