{"_id":"e355694c-eb78-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"villagers-may-create-hurdles-for-sonia-s-woman-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया गांधी के इस 'विश्वविद्यालय' की राह नहीं आसान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया गांधी के इस 'विश्वविद्यालय' की राह नहीं आसान!
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Jul 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
सांसद सोनिया गांधी की महिला विश्वविद्यालय की घोषणा के एक साल बाद संसद में प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है, लेकिन विश्वविद्यालय के रास्ते में रोडे़ ही रोड़े हैं।
विज्ञापन
पहले पांच सौ एकड़ भूमि का रोड़ा था, जिसे कम करके तीन सौ एकड़ भूमि की आवश्यकता पर सहमति बन गई।
तीन सौ एकड़ भूमि में 60 प्रतिशत भूमि किसानों से ही लेनी है।
बाकी 40 प्रतिशत जमीन ग्राम पंचायत से ली जाएगी। डीएम अमित गुप्ता का कहना है कि महिला विवि के लिए शासन से निर्देश मिलने के बाद किसानों से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
कई किसानों ने जमीन के बदले मुआवजे के साथ नौकरी की भी मांग की है। एसडीएम से रिपोर्ट आते ही उसे शासन को भेज दिया जाएगा।
ऐसा लग रहा है कि किसान जान चुके हैं कि वोट की राजनीति करने वाले नेताओं से अपने बात मनवाने का यह सुनहरा मौका है।
पार्टी के कुछ सूत्रों की मानें तो सोनिया के लिए यह यूनिवर्सिटी इतनी जरूरी है कि वह इसके लिए किसानों की मांग पूरी करने का कोई रास्ता निकाल सकती हैं।
विज्ञापन