फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   villagers and relatives created ruckus after murder of women in Bareilly

नहीं थम रही हत्याएं: बरेली में छठी महिला की हत्या, परिजनों और ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 24 Aug 2023 03:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 24 Aug 2023 03:27 PM IST
सार

बरेली में महिलाओं की हत्या का सिलसिल थम नहीं रहा है। अभी तक छह महिलाओं की हत्या की जा चुकी है। फिर भी किसी मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। 

विज्ञापन
villagers and relatives created ruckus after murder of women in Bareilly
ग्रामीण ने किया रोड जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाही थाना क्षेत्र में तीन महीने के अंतराल में छह महिलाओं की जान जा चुकी है। एक महिला के परिजनों ने किसी से शिकायत की या नहीं की, लेकिन पांच मामलों में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। कुछ मामलों में नामजदगी के बाद कार्रवाई भी की गई है। इस बीच खेत या सुनसान सड़क पर अकेली जाने वाली ग्रामीण महिलाओं की हत्या का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


बुधवार को छठी महिला वीरावती की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। शव से चांदी के जेवर गायब थे तो कपड़े भी अस्त व्यस्त हालत में मिले। शव का बरेली में पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। वहीं, परिजनों के साथ भीड़ ने शाही शेरगढ़ रोड को जाम कर दिया है। करीब 11 बजे लकड़ी डालकर और ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर जाम लगाया।
विज्ञापन


सीओ मीरगंज और बहेड़ी के साथ ही कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर मौजूद है। लोगों का कहना है कि हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तारी तत्काल की जाए। कोई परिवार को मुआवजा तो कोई सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहा है। इस बीच पुलिस उन्हें किसी तरह समझाकर जाम खुलवाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed