फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   VHP with modi

मोदी के लिए करेंगे मतदाताओं का करेंगे ब्रेनवॉश

Sun, 02 Feb 2014 11:43 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 02 Feb 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
VHP with modi

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रियता के बाद विश्व हिन्दू परिषद भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ‘मतदाता भगवान’ को रिझाने के मिशन में जुटने जा रही है। यह रामजन्मभूमि आंदोलन जैसा आंदोलन नहीं होगा, बल्कि मतदाताओं के ‘ब्रेनवॉश’ की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन


पहले खुद को सक्रिय राजनीति से दूर रखने का दावा करने वाले इस संगठन ने शनिवार को खुला ऐलान कर दिया कि मोदी के लिए विहिप कार्यकर्ता और उससे जुड़े संत गांव-गांव पहुंचने जा रहे हैं। विहिप मुखिया अशोक सिंहल ने मतदाता बनाने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की तो शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने 300 लोकसभा सीटों के लक्ष्य को लेकर संतों से आगे आने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


माघ मेला क्षेत्र में विहिप के शिविर में मार्गदर्शक मंडल के संतों की बैठक हुई। यह पहला मौका साबित हुआ जिसमें विहिप और संतों की बैठक में राम मंदिर, गौ और गंगा रक्षा जैसे मुद्दे गौड़ दिखे। सभी ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में विहिप संरक्षक अशोक सिंहल ने कहा, पिछले महाकुंभ के दौरान फलाहारी बाबा ने मोदी को प्रधानमंत्री बनवाने का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी संतों ने समर्थन किया। तब, भाजपा ने भी मोदी का नाम आगे नहीं किया था। अब विहिप विकास खंड स्तर पर संतों की अगुवाई में जागरूकता अभियान चलाएगी। इसमें बूथ स्तर पर मतदाता बनाने काम होगा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी अभियान चलेगा।


अयोध्या मणिराम दास छावनी के संत और श्रीराम जन्मभूमि न्यास समिति कार्याध्यक्ष स्वामी नृत्यगोपाल दास ने कहा, राष्ट्रवादी सोच के लोगों ने चुनाव में सही निर्णय लेने में चूक की तो पांच साल फिर पछताएंगे। मोदी ने पूरे गुजरात में बिजली, पानी और बेरोजगारी की समस्याओं को सुलझाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी उनकी लहर है। संत समाज चाहता है कि वह प्रधानमंत्री बनें। शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने चीनी घुसपैठ, आतंकवादी हमले, नक्सलवाद, गोदामों में अनाज सड़ने, भुखमरी जैसे मुद्दों को उठाया और मोदी का समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed