फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   vhp leader shot dead in tanda, tension prevail

यूपीः VHP नेता की हत्या के बाद तनाव

Thu, 05 Dec 2013 04:54 PM IST
अमर उजाला, अंबेडकरनगर
अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Thu, 05 Dec 2013 04:54 PM IST
विज्ञापन
vhp leader shot dead in tanda, tension prevail

हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक रहे दिवंगत रामबाबू गुप्ता के भतीजे की बुधवार देर सायं अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब वह अलीगंज चौराहा स्थित अपनी दवा की दुकान पर बैठे थे।

विज्ञापन


उसे बुरी तरह घायल दशा में यूपी के टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उधर घटना से समूचे टांडा नगर में सनसनी फैल गई। दुकानों के शटर खटाखट गिर गए। आक्रोशित लोगों ने टांडा-फैजाबाद मुख्य मार्ग को अलीगंज में जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अलीगंज निवासी दिवंगत रामबाबू के भाई रामप्रकाश का 28 वर्षीय पुत्र राममोहन बुधवार को अलीगंज चौराहा स्थित अपनी दवा की दुकान पर बैठा था।

इलाके में अफरा-तफरी
इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश दुकान के सामने पहुंचे। बाइक रुकते ही एक बदमाश बाइक से उतरा और तेजी से दुकान की तरफ लपका। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक ताबड़तोड़ फायरिंग कर वह अपने साथियों के साथ फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आननफानन परिवारीजनों व स्थानीय लोग गोली लगने से बुरी तरह घायल राममोहन को टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस बीच समूचे टांडा नगर में घटना के बाद खौफ का माहौल कायम हो गया।

टांडा से लेकर मुबारकपुर तक सभी छोटी बड़ी दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। कुछ देर में ही कई सड़कों व बाजारों पर सन्नाटा पसर गया।

मुख्य मार्ग पर लगाया जाम
उधर जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने राममोहन को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही नागरिकों में आक्रोश फैल गया। रात नौ बजे के बाद परिवारीजनों व नागरिकों ने अलीगंज में टांडा-फैजाबाद मुख्य मार्ग जाम कर दिया, जो देर रात तक जारी था। इस बीच पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन की।

घटना किसलिए और क्यों अंजाम दी, इस बारे में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताते चलें कि तीन मार्च को हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक रामबाबू गुप्त की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


इस घटना को लेकर टांडा में जबरदस्त उपद्रव, तोड़फोड़ व आगजनी हुई थी। पुलिस प्रशासन को कफ्ऱ्यू तक लगाना पड़ गया था। इस हत्याकांड की गूंज अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुई थी कि अब उनके भतीजे की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed