फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Zila Panchayat Adhyaksh Election 2021 voting and result today All eyes on these eight seats of Purvanchal

जिला पंचायत अध्यक्ष : किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, पूर्वांचल की इन आठ सीटों पर सभी की नजर

Sat, 03 Jul 2021 10:28 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Jul 2021 10:28 AM IST
सार

दिन में 11 से तीन बजे तक मतदान के बाद मतों की गणना होगी। शाम चार बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है।  जिले के प्रथम नागरिक की कुर्सी पर बैठने के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। आखिरी समय तक बात बनाने के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Zila Panchayat Adhyaksh Election 2021 voting and result today All eyes on these eight seats of Purvanchal
जिला पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव आज पूर्वांचल (वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल) के आठ जिलों में होगा। इन आठ में से पांच जिलों  मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, गाजीपुर और बलिया में भाजपा की सीधी टक्कर समाजवादी पार्टी से है। वहीं जौनपुर और सोनभद्र में एनडीए की सहयोगी दल अपना दल (एस) के उम्मीदवारों का मुकाबला सपा से है।

विज्ञापन


भदोही में अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के भाई एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिरुद्ध त्रिपाठी और अमित सिंह प्रिंस के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं भाजपा ने अमित सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन बाद में अपना समर्थन वापस ले लिया। वाराणसी और मऊ में भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन


दिन में 11 से तीन बजे तक मतदान के बाद मतों की गणना होगी। शाम चार बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है।  जिले के प्रथम नागरिक की कुर्सी पर बैठने के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। आखिरी समय तक बात बनाने के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। सभी जिलों के मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में कड़ा मुकाबला

जौनपुर में जिले की प्रथम नागरिक कोई महिला बनेगी।  इसमें अपना दल एस की रीता पटेल, सपा की निशी यादव और तीन निर्दल प्रत्याशियों श्रीकला धनंजय सिंह,  नीलम सिंह और डॉ सुनीता वर्मा सिंह हैं।सोनभद्र में सपा के जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय और अपना दल (एस)की उम्मीदवार राधिका पटेल के बीच सीधा मुकाबला होगा। यहां अपना-दल एस को भाजपा समर्थन दे रही है।

आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के विजय यादव की टक्कर भाजपा के संजय निषाद से है। बलिया में भाजपा प्रत्याशी सुप्रिया चौधरी और सपा के उम्मीदवार आनंद चौधरी के बीच मुकाबला है।  गाजीपुर में भाजपा की सपना सिंह की टक्कर सपा की कुसुमलता यादव से है।  चंदौली में भाजपा से दीनानाथ शर्मा और सपा के तेजनारायन यादव मैदान में हैं। मिर्जापुर में भाजपा प्रत्याशी राजू कन्नौजिया और सपा की उम्मीदवार आशा देवी के बीच सीधी टक्कर होगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed