फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth Murder in Varanasi Brutally Beaten to Death Over an Old Feud Two Accused in Police Custody

वाराणसी में युवक की हत्या: पड़ोसी को पानी देने से नाराज भाइयों ने रॉड से पीट- पीटकर मार डाला, दो गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 12:32 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 08 Apr 2026 12:32 PM IST
सार

Varanasi Crime News: वाराणसी जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Youth Murder in Varanasi Brutally Beaten to Death Over an Old Feud Two Accused in Police Custody
वाराणसी में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा मिश्रान गांव में पुरानी रंजिश और पड़ोसी को पानी देने से नाराज मनबढ़ों ने मंगलवार की रात संजय मिश्रा (45) की लाठी-डंडे और रॉड से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी दो सगे भाइयों शिवा सिंह और अभिषेक सिंह उर्फ ठल्लू सिंह को चौबेपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


भाई की तहरीर पर दो नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उगापुर गांव के समीप नहर स्थित धौरहरा गांव निवासी संजय मिश्रा अपनी बाइक से शाम करीब 6 बजे दवा लेने बाजार निकले। तभी रास्ते में स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने संजय को रोक लिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि शिवा सिंह, अभिषेक सिंह समेत अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से संजय की पिटाई कर दी और मरणासन्न स्थिति में छोड़कर सभी भाग निकले। सूचना पर परिजन पहुंचे और खून से लथपथ संजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।इस बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। रात लगभग 10:40 बजे संजय मिश्रा की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Youth Murder in Varanasi Brutally Beaten to Death Over an Old Feud Two Accused in Police Custody
घटना के बाद जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित भाई राजीव मिश्रा ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश में संजय मिश्रा की हत्या की गई है। गांव के एक राजभर परिवार और शिवा सिंह के परिवार से पानी को लेकर विवाद चल रहा था। संजय मिश्रा ने राजभर परिवार को सबमर्सिबल पंप से पानी दे दिया। इस पर शिवा सिंह समेत अन्य ने संजय मिश्रा को देख लेने की धमकी दी थी। बीच में पिटाई भी की थी। 

कैथी पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई गई थी और बाद में समझौता भी हो गया था।पुलिस के मुताबिक संजय मिश्रा की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। वह घर पर ही रहता था। पत्नी बबीता की 12 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। दो बेटे समर मिश्रा और जीत मिश्रा हैं।

इसे भी पढ़ें; Varanasi Top News: मारपीट, धोखाधड़ी और चोरी समेत वाराणसी की प्रमुख खबरें, पढ़ें- सिर्फ एक क्लिक में

हत्या से पहले हुई थी गाली-गलौज 
थाना प्रभारी वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि संजय मिश्रा भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। 2023 में चौबेपुर थाने में आर्म्स एक्ट में दो बार, एनडीपीएस एक्ट में एक, और जान से मारने की धमकी के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। मंगलवार की दोपहर में संजय ने शिवा सिंह को गाली दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed