फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth died in private hospital in varanasi family members jammed road at night

Varanasi: निजी अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों ने रात में किया चक्का जाम, पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया शांत

Mon, 10 Apr 2023 10:14 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Apr 2023 10:14 AM IST
सार

वाराणसी के विनायका इलाके में रहने वाले युवक जितेंद्र मौर्य (35) की रविवार रात एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने विनायका चौराहे के पास शव रखकर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
Youth died in private hospital in varanasi family members jammed road at night
शव के साथ विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के विनायका इलाके में रहने वाले युवक जितेंद्र मौर्य (35) की रविवार को रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने विनायका चौराहे के पास शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


जितेंद्र की मां सुशीला देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की पत्नी से नहीं बनती थी। इस वजह से वह हमेशा तनाव में रहता था। बीते दो फरवरी को जितेंद्र अस्सी स्थित एक निजी अपार्टमेंट में ड्यूटी कर रहा था, तब कुछ लोग उसे जबरन उठा ले गए थे। सुशीला के अनुसार घटना के बाद उसने बहू और उसके मायके वालों पर आरोप लगाते हुए भेलूपुर थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन


दो दिन पहले जितेंद्र लहरतारा इलाके में रहने वाले अपने दोस्त के घर पहुंचा था। रविवार की सुबह उसके साथी ने फोन कर जितेंद्र की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर ने बताया कि मृतक की मां ने शिकायत में जो भी आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  कैसे कट रहीं जेल में भोजपुरी गायक समर सिंह की रातें, पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed