{"_id":"616ff6561610f023cd11109f","slug":"youth-died-after-running-in-in-varanasi-who-came-for-recruitment-in-home-guard-from-deceased-dependent-quota","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: युवक का होमगार्ड में भर्ती होने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ लगाने के बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: युवक का होमगार्ड में भर्ती होने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ लगाने के बाद मौत
Wed, 20 Oct 2021 04:28 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 20 Oct 2021 04:28 PM IST
सार
बिहार के मूल निवासी और नाथूपुर बरेका में रहने वाला अखिलेश बुधवार को मृतक आश्रित कोटे से होमगार्ड की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा देने पहुंचा था। दौड़ लगाने के बाद वह गश खाकर गिर गया। अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
युवक को अस्पताल में मृत घोषित किया गया
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
वाराणसी के छावनी क्षेत्र में बुधवार को मृतक आश्रित कोटे से होमगार्ड की भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा देने आए युवक की मौत हो गई। जिला कमांडेंट (होमगार्ड्स) के द्वारा शासन के आदेश पर आयोजित मृतक आश्रितों की भर्ती के दौरान दो किमी की दौड़ लगाने के बाद अखिलेश कुमार (22) गश खाकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
आननफानन युवक को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिहार के मूल निवासी और नाथूपुर बरेका में रहने वाले अखिलेश के पिता हरेंद्र सिंह वाराणसी में होमगार्ड थे। लगभग ढाई महीने पहले हरेंद्र की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अखिलेश के साथियों ने बताया कि उसके पिता की मौत से चार दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। हरेंद्र की जगह मृतक आश्रित कोटे से अखिलेश ने होमगार्ड की नौकरी के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड के को प्रार्थना पत्र दिया था। प्रदेश सरकार के आदेश पर बुधवार को छावनी क्षेत्र के नेहरू पार्क में मृतक आश्रित कोटे के तहत प्रार्थना पत्र देने वालों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
इस परीक्षा के तहत नेहरू पार्क से करियप्पा मार्ग तक करीब दो किलोमीटर की दौड़ लगानी थी। अपनी बारी अपने पर अखिलेश दौड़ा लेकिन वह छंट गया। इसके बाद वह नेहरू पार्क के समीप ही बैठा हुआ था। वह वापस जाने के लिए उठा तो गश खाकर गिर पड़ा। मंडलीय अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।