फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth cut his wrist vein in police custody at chandauli

चंदौलीः महिला को परेशान करने के आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में काटी कलाइयों की नस

Wed, 07 Nov 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Wed, 07 Nov 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Youth cut his wrist vein in police custody at chandauli
नस काटने वाला आरोपी - फोटो : amar ujala
यूपी के चंदौली में एक युवक ने पुलिस अभिरक्षा में मंगलवार दोपहर बाद दोनों कलाइयों की नस काट ली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार जेल जाने से बचने के लिए आरोपी ने यह हरकत की है। युवक पर एक महिला को परेशान करने का आरोप है।
विज्ञापन


वाराणसी के जैतपुरा निवासी शाहिद अनवर (38) पर पड़ाव क्षेत्र की एक विवाहिता ने तस्वीर से छेड़छाड़ कर वायरल करने, फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनवा कर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली पुलिस मंगलवार को आरोपी को पड़ाव से पकड़ कर कोतवाली ले आई। उसकी तबीयत खराब होने पर पुलिस उसे राजकीय महिला अस्पताल ले जा रही थी। इसी दौरान शाहिद ने ब्लेड से दोनों हाथों की नस काट ली। उसे राजकीय महिला अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने मुंह चोटिल कर लिया

Youth cut his wrist vein in police custody at chandauli
शाहिद अनवर - फोटो : amar ujala
सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी का भाई पहुंचा और मिलने के बहाने उसने भाई को सिरिंज दे दी। इससे आरोपी ने मुंह चोटिल कर लिया और बीमार होने का नाटक किया।

जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने नस काट ली। उसने जेल जाने से बचने के लिए यह हरकत की है। शाहिद के भाई ने दानिश ने बताया कि उसके भाई की तबीयत कोतवाली में खराब हुई। रास्ते में किसी तरह उसने हाथ की नस काट ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed