फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth beaten to death in alcohol drinking dispute in jaunpur up

शराब पीने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 27 Jun 2020 10:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Jun 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death in alcohol drinking dispute in jaunpur up
मृतक युवक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के लखनेपुर मोड़ के पास शुक्रवार की रात शराब पीने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। रात भर शव घटनास्थल पर ही पड़ा। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण उग्र हो गए।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर बदलापुर-खुटहन मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन



बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी राजेश उर्फ नाटे तिवारी(40) शराब का आदी है। दिन भर वह नशे में धुत रहता था। शुक्रवार की रात भी वह लखनेपुर मोड़ के पास स्थित शराब की दुकान पर कुछ लोगों के साथ उसका शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से उसका पता नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Youth beaten to death in alcohol drinking dispute in jaunpur up
ग्रामीणों ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला।

शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग मोड़ की तरफ गए तो वहां लकड़ी के ढेर के पास एक युवक का शव पड़ मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। मृतक की पहचान राजेश उर्फ नाटे के रूप में हुई। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंचे एसओ विजय कुमार चौरसिया ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी। एसओ ने बताया कि परिजन गांव के एक युवक का नाम घटना में बता रहे हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed