{"_id":"60fdc9218ebc3e58652fbfa1","slug":"youth-attacked-with-a-knife-in-old-enmity-threatened-with-a-weapon-varanasi-news-vns602457958","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, असलहा सटाकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, असलहा सटाकर धमकाया
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना के चौखंडी पानी टंकी केपास रविवार देर रात सत्यम सिंह (26) को हमलावरों ने पुरानी रंजिश में चाकू मार घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी भी दी। घायल सत्यम को हाथी बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया।
कुंडरिया गांव निवासी प्रदीप सिंह का पुत्र सत्यम सिंह रात दस बजे हाथी बाजार गया था। चौखंडी स्थित पानी टंकी के पास तेंदूई गांव निवासी नवनीत सिंह उर्फ राजा, रोहन सिंह और चौखंडी निवासी शक्ति पांडेय से आमना-सामना हो गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर तीन युवकों में से एक ने चाकू से सत्यम सिंह के नाम, पेट और पीठ पर कई वार किया। जाते समय युवकों ने असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जंसा थाने की पुलिस ने लहूलुहान हाल में सत्यम को अस्पताल पहुंचाया। तब तक घटना की जानकारी पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। रात में हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने शहर स्थित निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी नवनीत सिंह उर्फ राजा, रोहन सिंह और शक्ति पांडेय की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
छह माह पूर्व चिकित्सक को मारी थी गोली
सत्यम सिंह पर हमला करने वाले नवनीत सिंह उर्फ राजा के बारे में बताया जाता है कि वह अपराधिक प्रवृत्ति का है। छह माह पूर्व हाथी बाजार में एक चिकित्सक को गोली मारी थी। इस मामले में हत्या का प्रयास मामले में मुकदमा भी राजा के खिलाफ दर्ज था।