फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Your suggestion is welcome to get rid of traffic joint initiative of Amar Ujala and district administration

Varanasi: ट्रैफिक से निजात के लिए सुझाव दीजिए और सम्मान पाइए, अमर उजाला और जिला प्रशासन की साझा पहल

Thu, 08 Dec 2022 11:20 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 08 Dec 2022 11:20 AM IST
सार

शहर की सबसे बड़ी समस्या बनकर उभर रहे सड़कों के जाम के समाप्त करने के लिए प्रशासन तमाम उपायों में जुटा है। इसी पहल पर अमर उजाला भी प्रशासन की इस मुहिम में सहभागी बनकर इस समस्या के समाधान में जुटा है। अगर आपको लगता है कि आप भी अपने शहर के जाम को दूर करने में सहयोग कर सकते हैं तो आपके सुझाव का स्वागत है।

विज्ञापन
Your suggestion is welcome to get rid of traffic joint initiative of Amar Ujala and district administration
जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नव्य, भव्य और दिव्य काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद से उमड़ रहे देश व दुनिया के सैलानियों के चलते आए दिन लगने वाले जाम से निजात के लिए अब प्रशासन जनता के सुझावों पर काम करेगा। अमर उजाला के साथ जिला प्रशासन जनता की राय पर अमल की संभावनाओं के हर पहलू पर अध्ययन करेगा। जाम से निजात के लिए जिन सुझावों का चयन कर अमल किया जाएगा उन्हें प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापन

शहर की सबसे बड़ी समस्या बनकर उभर रहे सड़कों के जाम के समाप्त करने के लिए प्रशासन तमाम उपायों में जुटा है। इसी पहल पर अमर उजाला भी प्रशासन की इस मुहिम में सहभागी बनकर इस समस्या के समाधान में जुटा है। अगर आपको लगता है कि आप भी अपने शहर के जाम को दूर करने में सहयोग कर सकते हैं तो आपके सुझाव का स्वागत है। आपके सुझाव से शहर के जाम को दूर करने में मदद मिल सकती है। जिला प्रशासन के अलावा शहर के दूसरे विभागों को भी जाम की समस्या को हल करने में मदद करने के लिए लगाया गया है। सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर सर्वे कर रहे हैं और उनकी एकीकृत रिपोर्ट के आधार पर ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन


 

Trending Videos

Your suggestion is welcome to get rid of traffic joint initiative of Amar Ujala and district administration
traffic - फोटो : Reduced vehicular traffic on chaukaghat lahartara flyover in varanasi

हर चौराहे पर अलग-अलग है जाम की कहानी
बनारस में लंका से सारनाथ तक जाम की समस्या अब रोजमर्रा की बात हो चुकी है। लंका चौराहा, लहुराबीर, भेलूपुर, गोदौलिया, मैदागिन, रथयात्रा, सिगरा, मंडुवाडीह, घौसाबाद, नदेसर, चौकाघाट, कचहरी, भोजूबीर, पांडेयपुर, पुलिस लाइन, महमूरगंज, इंग्लिशिया लाइन भले ही इनके नाम अलग-अलग हों, लेकिन इन सभी चौराहों पर सुबह से शाम तक काशी की जनता जाम से दो चार जरूर होती है। हर चौराहे पर जाम की अपनी अलग-अलग कहानी है। कहीं अतिक्रमण तो कहीं पटरियों पर दुकान, तो कहीं बेतरतीब यातायात जाम के कारण हैं। 


ऐसे दे सकते हैं अपने सुझाव
शहर को जाम मुक्त करने के अपने सुझाव आप अमर उजाला के हेल्प लाइन नंबर 7617566161 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। इसके साथ ही vns-cityreporter@vns.amarujala.com इसके अलावा अपर जिलाधिकारी शहर के व्हाट्सएप नंबर 9454417030 पर भी अपने सुझाव भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed