{"_id":"6252cd176555f8226e4ba430","slug":"young-man-took-dreaded-step-after-dispute-with-angry-wife-and-lover-in-varanasi-case-of-pati-patni-aur-woh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईवोल्टेज ड्रामा: ससुराल में था युवक और पहुंच गई प्रेमिका, पत्नी हुई गुस्सा तो उठा लिया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवोल्टेज ड्रामा: ससुराल में था युवक और पहुंच गई प्रेमिका, पत्नी हुई गुस्सा तो उठा लिया खौफनाक कदम
Sun, 10 Apr 2022 05:57 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 10 Apr 2022 05:57 PM IST
सार
वाराणसी के दानूपुर गांव में रविवार को पति-पत्नी और वो के चक्कर में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। गांव स्थित ससुराल पहुंचे एक युवक से मिलने एक युवती पहुंची। युवती को देखते ही युवक की पत्नी गुस्सा हो गई। काफी देर तक तीनों में पंचायत होती रही। घटना से नाराज युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
कुएं में कूदे युवक को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लाया गया
- फोटो : फाइल
विस्तार
प्रेमिका और पत्नी के बीच हुए विवाद से परेशान युवक ने रविवार को खौफनाक कदम उठा लिया। उसने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की। ग्रामीणों ने उसे कुएं से बाहर निकालकर बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। युवक के पैर और कमर में चोटें आई हैं। घटना वाराणसी के दानूपुर गांव की है।
विज्ञापन
जंसा थाना अंतर्गत हाथी बरनी निवासी युवक अपने ससुराल कपसेठी थाना अंतर्गत दानूपुर गांव आया हुआ था। आरोप है कि रविवार सुबह खमरिया निवासी एक युवती भी युवक से मिलने पहुंच गई। युवती को देखते ही युवक की पत्नी आग बबूला हो गई। जबकि युवती के अनुसार वह उधार दिए हुए पैसे की मांग को लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन
पत्नी का आरोप रहा कि युवती उसके पति की प्रेमिका है। काफी देर तक तीनों में पंचायत होती रही। हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच आरोप है कि दोनों महिलाओं में मारपीट भी हुई। इस बात से नाराज युवक ने पहले शराब पी और फिर कुछ देर बाद आकर राजकीय महिला महाविद्यालय के पीछे कुएं में कूद गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन
मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसे किसी तरह से कुएं से बाहर निकाला और आननफानन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पैर और कमर में चोटें होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उधर, पुलिस के अनुसार उसे किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है।