{"_id":"5fc2428fa98c053f5e54067d","slug":"young-man-sexual-harassment-with-minor-accused-arrested-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आजमगढ़ में नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आजमगढ़ में नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 28 Nov 2020 05:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 28 Nov 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात शौच के लिए गई नाबालिग के साथ गांव के ही युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाबत पीड़िता के भाई ने कप्तानगंज थाने में शुक्रवार को नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को नामजद आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में वादी मुकदमा ने बताया कि उसकी बहन गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान धरमवीर पुत्र रामबरन उसका मुंह दबा कर कुछ दूर ले गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
घटना के बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। रात का वक्त होने के चलते परिजन रातभर शांत बैठे रहे। सुबह होने पर किशोरी का भाई उसे लेकर थाने पहुंचा और धर्मवीर के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कप्तानगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को लहरपार मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।